शादी पार्टी से चुराये पौने सात लाख के जेवर जब्त, आरोपी फरार

Updated on 07-03-2022 09:12 PM

 जबलपुर, भेड़ाघाट थानांतर्गत तेवर पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक होटल में शारी समारोह के दौरान मंडप के नीचे बैठी महिलाओं पर किमाच फेंक कर चुराया गया जेवरों से भरा बैग पुलिस ने रजागढ़ से जब्त कर लिया है। जेवर चुराने वाला आरोपी जेवरों से भरा बैग छोड़ कर मौके से भाग गया। जिसकी तलाश जारी है। आरोपी शारी समारोहों से जेवर चुराने वाली कुख्यात सांसी गैंग का सदस्य है।

भेड़ाघाट थाना प्रभारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि गत १९ फरवरी को तेवर पेट्रोल पंप के समीप स्थित ओबेराय होटल में शहर के अधिवक्ता घनश्याम अग्रवाल के बेटे मनु की शादी का आयोजन हो रहा था। आयोजन के दौरान जब दुल्हन को जेवर चढ़ाने की रश्म हो रही थी। तभी मंडप के नीचे बैठी महिलाओं को खुजली होने का एहसास होने पर उन्होंने जेवरों से भरा बैग समीप ही रख दिया। इसी दौरान किसी ने बैग पार कर दिया। जांच के दौरान सीसी टीवी कैमरे में एक लडक़ा बैग लेकर होटल के बाहर जाते दिखा।

 पुलिस को पता चला कि इस तरह की चोरी की वारदातों को राजगढ़ का कडिय़ा सांसी गिरोह अंजाम देता है। क्राइम ब्रांच भेड़ाघाट पुलिस की टीम गठित कर उसे राजगढ़ भेजा गया। जहां बोडा थाना के प्रभारी को सी सी टी वी फुटेज दिखाये गये। जिसके आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान बादल पाल के रूप में की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जेवर बेचने जा रहे बादल की घेराबंदी की तो वह जेवरों से भरा बैग छोडक़र भाग गया। पुलिस ने मौके से पौने सात लाख के जेवर जब्त कर लिए वहीं आरोपी बादल की तलाश जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.