आगंन मे नहा रही सात साल की मासूम ओर बस स्टॉप पर खडी युवती से छेडछाड

Updated on 10-03-2022 10:21 PM

भोपाल। पुराने शहर मे जहॉ घर के आंगन में नहा रही सात साल की मासूम के साथ पड़ोसी द्वारा अश्लील हरकतें किये जाने के साथ ही विरोध करने पर मारपीट किये जाने की घटना सामने आई है। वही नये शहर में बस के इंतेजार में स्टॉप खड़ी युवती के साथ पूर्व परिचित ने छेडछाड की, मनचले का विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ वहीं मारपीट कर दी।

दोनो ही मामलों में शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी हैं। शाहजहांनाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इलाके मे स्थित बाग मुंशी हुसैन मे रहने वाली सात साल की किशोरी की मॉ की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी, इसके बाद से ही किशोरी अपनी मौसी के साथ रहती है। बीती रात चार मार्च की शाम को सात साल की मासूम घर के आंगन में स्थित बाथरूम में नहा रही थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला मोहसिन नामक युवक वहां आया और पीडि़ता को पांच रुपए देकर उसके साथ में अश्लील हरकतें करने लगा। मासूम ने घबराकर शोर मचाया तो आरोपी ने उसके साथ में मारपीट की और वहॉ से भाग गया। इसके बाद बीते दिन फिर आरोपी ने नाबालिग के साथ अशलील हरकत कर दी। नाबालिग रोने लगी, जिसके बाद उसकी मौसी ने उससे पूछताछ की तब उसने पुरानी आरोपी की सारी करतूत के बारे मे बताया। सारी जानकारी लगने पर मौसी किशोरी को लेकर थाने पहुंची और मामला कायम करा दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तत्काल ही घेराबंदी कर आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। वही एमपी नगर पुलिस ने बताया कि 24 साल की युवती ने अपनी शिकायत मे बताया कि वो एमपी नगर के एक ऑफिस मे प्रायवेट नौकरी करती है। आरोपी पकंज लौवंशी नामक युवक उसका पूर्व परिचित है। आरोप है कि बीती शाम को वो बस स्टॉप पर खड़ी थी। उसी समय पंकज लौवंशी वहॉ आया और उससे बात करने की कोशिश करने लगा। पीडि़ता ने जब उससे बातचीत करने का मना किया तब आरोपी उससे जर्बदस्ती बात करने का प्रयास करने लगा ओर युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसको थप्पड मार दिया। इसके बाद पीडीता ने थाने पहुंचकर रिर्पोट दर्ज करा दी। इस मामले मे पुलिस आरोपी मनचले की धरपकड के प्रयास कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.