देवास के शाहबाज खॉन बने एमपी आर्म्स स्पोर्ट्स रेसलिंग चैंपियनशिप के विनर

Updated on 12-05-2022 06:54 PM

भोपाल। मंगलवार को राजधानी के वन विहार रोड का नजारा काफी बदला हुआ नजर आया। इस दिन यहॉ सैलानियो से अधिक भीड अपनी हेल्थ को लेकर जागरुक ओर बॉडी बिल्डिंग के शौकीन युवाओ की नजर आई। क्योकिं बोट क्लब के पास मध्य प्रदेश आर्म्स स्पोर्ट्स रेसलिंग द्वारा चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के संचालक अनवर पाशा ने प्रोग्राम की जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 50केजी से से लेकर 110केजी तक की 10 केटेगरी के साथ ही ओपन वेट चैंपियनशिप भी रखी गई थी, जिसमें प्रदेश भर से आये लगभग 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना जौहर दिखाया।

 प्रतियोगिता में खास तौर पर आमत्रिंत किये गये नेशनल लेवल के रेफरियों द्वारा लिये गये फैसलो के आधार पर हर कैटेगरी के विनर को फर्स्ट ,सेकंड, थर्ड की पोजीशन में ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस कॉम्पिटिशन मे सबसे अधिक रोमांच चैंपियन ऑफ चैंपियन की प्रतियोगिता का रहा। जिसमे सभी खिलाडियो ने अपने पूरे दमखम के साथ जौहर दिखाये। लेकिन सभी केटेगरी के प्रथम खिलाड़ियों पर भारी पडते हुए देवास के शाहबाज खान ने अपना जलवा बिखेरा और चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया। प्रतियोगिता मे अकित भटनागर, आशीष सिंह, जावेद हसन, मो सऊद, कार्तिक परमार सहित शहर के सीनीयर जर्नलिस्ट जीशान मुजीब, फराज शेख, अकबर खान, रिज़वान ओर गुलज़ार सहित अनेक गणमान्य ओर भारी सख्या मे युवा मौजूद थे।

 इस मोके पर मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल सीनीयर पत्रकार जीशान मुजीब सहित अन्य मेहमानो ने शुरु मे सभी खिलाडियो का परिचय प्राप्त किया ओर अंत मे विनर शाहबाज़ खान को 50 हजार की रकम ओर चैंपियन ऑफ चैंपियन की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यादगार रहे इस कार्यक्रम मे शहर के गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों का भी प्रतियोगिता संचालक द्वारा स्वागत किया गया।

साथ ही प्रतियोगिता संचालक अनवर पाशा ने बताया कि आने वाले समय मे इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल लेवल पर किया जायेगा, जिससे देशभर के खिलाडियो को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर प्लेटफॉर्म मिल सके। और आज की प्रतियोगिता मे जो भी विनर अपनी-अपनी कैटेगरी के विजेता रहे हैं, उन्हें गोवा में होने वाले नेशनल आर्म्स रेसलिंग चैंपियनशिप मैं भेजा जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शासन-प्रशासन द्वारा दिये गये सहयोग का भी धन्यवाद किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.