केस दर्ज होते ही भूमिगत हुए शरीफ कव्वाल

Updated on 01-04-2022 11:01 PM

 भोपाल। देश को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कानपुर के कव्वाल शरीफ भूमिगत हो गए है। गिरफ्तारी के डर से कव्वाल अपना मोबाइल स्विच आफ कर फरार हो गया है।  कव्वाल के गिरफ्तारी के लिए पहुंची टीम लगातार सायबर सेल की मदद से कव्वाल की तलाश कर रही है बावजूद इसके कव्वाल का पता नहीं चल रहा है। यह वाक्या प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां में आयोजित उर्स का है। रीवा पुलिस कव्वाल की  गिरफ्तारी के लिए कानपुर मुख्यालय में 3 दिनों से डेरा डाले हुए है और कव्वाल का पता नहीं चल रहा हे।

 टीम में शामिल पुलिसकर्मियों की माने तो बुधवार की शाम तक वह कानपुर में अपने घर के आसपास देखा गया था। मगर मुकदमा दर्ज होते ही वह भूमिगत हो गया। रीवा पुलिस ने शहर में ही डेरा डाला हुआ है और उसकी सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है। शरीफ कव्वाल कानपुर में बेकनगंज थाना क्षेत्र के हीरामन पुरवा में अपने परिवार के साथ रहता है। रीवा में आयोजित उर्स में उसने कहा था कि अगर गरीब नवाज चाह लें तो हिंदुस्तान का पता नहीं चलेगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय विधायक पंचूलाल प्रजापति मुख्य अतिथि थे।

 मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो मनगवां थाना पुलिस ने विकास गुप्ता की आवेदन पत्र पर कव्वाल शरीफ के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। अनवरगंज पुलिस ने बताया कि रीवा पुलिस आई थी और उन्होंने कव्वाल शरीफ की एक मुकदमे में तलाश की जानकारी दी थी। हालांकि जानकारी के मुताबिक रीवा पुलिस कव्वाल के घर पहुंची, मगर वह वहां नहीं मिला।

परिवार वालों ने भी उसके बारे में किसी सूचना नहीं दी है। बताया जा रहा है कि मुताबिक शरीफ कव्वाल बुधवार की शाम तक अपने घर के आसपास देखा गया। जैसे ही उसे अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली, वह भूमिगत हो गया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद रहा है।

 उसकी गिरफ्तारी के लिए सायबर सेल की टीम भी कानपुर भेजी गई है। इस बारे में रीवा के मनगंवा के थाना प्रभारी दिलीप कुमार दहिया का कहना है कि कव्वाल की गिरफ्तारी के लिए हमारी टीम ने लगातार कानपुर में दबिश दे रही हैं लेकिन वह अब तक सफलता नहीं मिली अपेक्षाकृत लोकल पुलिस की मदद भी नहीं मिल रही है मोबाइल बंद होने के कारण उसका टावर लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो पा रहा है हालांकि टीम 3 दिन से वही रुकी हुई है जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.