शेरेटन ग्रैंड पैलेस इन्दौर बना ओपन एयर थिएटर, सैकड़ों युवाओं ने देखी मूवी

Updated on 27-03-2022 04:43 PM

इन्दौर पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला शेरेटन ग्रैंड पैलेस इन्दौर एक बार फिर आकर्षण का केंद्र साबित हुआ। एक खास कार्यक्रम के लिए यहां फिल्म प्रेमियों के लिए ओपन एयर थिएटर बनाया गया और सैकड़ों युवाओं, स्टूडेंट्स, टीचर्स और होटल के स्टाफ ने फिल्म का आनंद लिया। सबसे खास बात यह है कि जो फिल्म यहां दिखाई गई उसके डायरेक्टर खुद यहां दर्शकों के बीच मौजूद थे। फिल्म देखने के बाद युवाओं ने मस्ती का खूब रंग जमाया और फिल्मी संगीत पर वे जमकर थिरके। इस यादगार कार्यक्रम को 'ट्वाइलाइट" नाम दिया गया था।

गौरतलब है कि प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च द्वारा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग देशों की दर्जनों फिल्में दिखाई जा रही हैं और फिल्म प्रोडक्शन की बारीकियों तकनीकी पक्ष के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में शेरेटन ग्रैंड पैलेस इन्दौर में फिल्म 'ड्रीम गर्ल" दिखाई गई। इस अवसर फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य भी मौजूद रहे और फिल्म से जुड़े विभिन्ना पक्षों पर बात की।

:: ओपन एयर थिएटर का अलग ही अनुभव ::

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इन्दौर के मैनेजमेंट द्वारा इस विशेष अवसर पर कई खास व्यवस्थाएं की गई थीं। ओपन एयर थिएटर का एक अलग ही मजा होता है और बड़ी स्क्रिन पर दर्शकों ने मूवी को काफी पसंद किया। किसी ने अपनी गाड़ी में बैठकर ही मूवी देखी तो किसी ने कुर्सियों और सीढ़ियों पर ठहाके लगाते हुए मूवी का मजा लिया। दर्शकों ने कहा कि इस आयोजन से पहले भी उन्होंने थिएटर में कई मूवी देखी, लेकिन खुले आसमान के नीचे ओपन एयर थिएटर में बड़ी स्क्रिीन पर मूवी देखना एक नया और यादगार अनुभव था।

:: हर मौके पर खास आयोजन ::

शेरेटन ग्रैंड पैलेस इन्दौर का नाम अपने मेहमानों को बेहतरीन सुविधा, स्वाद और अनुभव देने के साथ ही इसी तरह के खास आयोजनों के लिए पहचाना जाता है। बात किसी त्योहार की हो या फिर शादी- समारोह की, राष्ट्रीय हस्तियों की आमद हो या फिर फिल्मी कलाकारों का स्वागत हो...हर मौके पर यहां खास आयोजन होता है। होटल मैनेजमेंट द्वारा छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा कार्यक्रम इस अंदाज में किया जाता है कि वह यादगार बन जाता है। आने वाले दिनों में भी होटल मैनेजमेंट द्वारा इसी तरह के विशेष कार्यक्रम रखे जाने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.