शिवराज ने बांटा 300 करोड़ का लोन

Updated on 09-02-2022 04:17 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों को लगभग 300 करोड़ रुपए के बैंक लोन का वितरण किया। सीएम शिवराज ने कहा- मैं हर महीने बैंकों की क्लास लेता हूं। उनसे पूछता हूं कि तुमने कितना पैसा दिया। स्व-सहायता समूह को बैंक लिंकेज मिला की नहीं। डंडा लेकर पीछे पड़ा हूं। तब जाकर आज 300 करोड़ रुपए बहनों के खाते में डाल रहे हैं। यह पैसा हर महीने डालते रहेंगे।

शिवराज ने कहा कि सरकार द्वारा ऋण की सुविधा दी जा रही है। उसकी सुविधा लो। साहूकारों से पैसा लेने की कोई जरूरत नहीं है। सूदखोरों के चक्कर में हमको नहीं पडऩा है। नहीं तो वो बर्बाद कर देते हैं। शिवराज ने कहा कि स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से कहा कि उन्हें चिंता नहीं करना है। उन्हें ब्याज की सब्सिडी भी देंगे। बैंकों से पैसा भी दिलाएंगे। तुम्हारे प्रोडक्ट की मार्केटिंग करने में और पैकेजिंग करने में सहयोग देंगे। इसलिए पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ें और एक के बाद एक नया काम करती जाओ और अपनी आमदनी बढ़ाओ।

50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित

शिवराज ने कहा कि बचपन से ही उन्होंने बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव होते देखा है, तभी से दिमाग में यह बात बैठ गई कि मां, बहन और बेटी के सशक्तिकरण के लिए हरसंभव कार्य करना है। इसलिए पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम आदि चुनावों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए। यदि ऐसा नहीं करता तो क्या महिलाएं इतनी संख्या में सरपंच, मेयर, अध्यक्ष बनतीं। ऐसा नहीं करते तो साहब कहते घर में बैठ, चुनाव तो मैं लड़ रहा हूं। आज साहब प्रचार करते हैं और कहते हैं कि मेरी श्रीमती चुनाव लड़ रही हैं। यह बड़ा सामाजिक परिवर्तन है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.