शिवराज सरकार पांच हजार बुजुर्गों को आज भेजेगी तीर्थयात्रा पर

Updated on 06-10-2022 05:04 PM

भोपाल
 प्रदेश सरकार पांच हजार बुजुर्गों को तीर्थयात्रा पर भेजेगी। आज 17 जिलों से ये यात्री ट्रेन से कामाख्या, रामेश्वरम, अयोध्या-वाराणसी, तिरुपति और पुरी के लिए रवाना होंगे। सरकार ने सितंबर 2023 तक एक लाख 40 हजार बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव डा.राजेश राजौरा ने बताया कि शिवपुरी, श्योपुर, गुना और अशोक नगर के तीर्थयात्री कामाख्या जाएंगे। मुरैना, ग्वालियर और दतिया से रामेश्वरम, बैतूल, विदिशा और सीहोर से अयोध्या-वाराणसी, इंदौर, धार और उज्जैन से तिरुपति, बालाघाट, मंडला, जबलपुर और डिंडौरी से तीर्थयात्री पुरी जाएंगे। सभी यात्री 11 अक्टूबर को वापस लौटेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कांग्रेस सरकार के समय योजना का क्रियान्वयन बंद हो गया था। विपक्ष के दबाव में कमल नाथ सरकार ने योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ किया और कुछ तीर्थयात्रियों को यात्रा पर भेजा था।

कोरोना महामारी पर नियंत्रण के बाद सरकार ने योजना को फिर क्रियान्वित करना प्रारंभ किया। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी यात्रियों के साथ तीर्थयात्रा पर गई थीं। आगामी समय में अन्य मंत्री भी श्रद्धालुओं के साथ यात्रा पर जाएंगे। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के पहले सितंबर 2023 तक एक लाख 40 हजार श्रद्धालुओं को यात्रा कराई जाएगी। इसके साथ ही विमान से भी तीर्थयात्रा पर श्रद्धालुओं को भेजा जाना प्रस्तावित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.