शिवराज जी इतना झूठ बोलते हैं कि झूठ भी शरमा जाए : कमलनाथ

Updated on 04-07-2022 06:58 PM

खंडवा यह चुनाव देश का फैसला नहीं करेंगे, प्रदेश का फैसला नहीं करेंगे, बल्कि खंडवा का फैसला करेंगे। आप इन चुनाव में वोट डालेंगे तो उससे खंडवा का भविष्य तय होगा। आप कमलनाथ का साथ मत दीजिए, कांग्रेस का साथ मत दीजिए, लेकिन सच्चाई का साथ दीजिए। सच्चाई आपके सामने हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ झूठ बोला है और विकास का कोई कार्य नहीं किया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज खंडवा में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।


कमलनाथ ने कहा कि यह ऐसे लोगों को खंडवा भेजेंगे, जिससे समाज बंट जाए और भाजपा को फायदा हो। इस तरह की बातों से खंडवा की जनता को सावधान रहना है। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी आशा मिश्रा और हम सब मिलकर खंडवा का विकास करेंगे।


कमलनाथ ने कहा कि शहर के विकास के लिए 10 साल की योजना बनानी होती है। शहर को बाईपास की जरूरत है, ताकि व्यवस्थित ढंग से शहर का विकास हो सके। जब मैं केंद्र सरकार में शहरी विकास मंत्री था तो खंडवा के विकास के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं पास कीं, लेकिन वह विकास यहां कहीं नजर नहीं रहा है।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान खंडवा को स्मार्ट सिटी बताते हैं, क्या आपको यहां स्मार्ट सिटी नजर रही है? विकास के लिए विजन की जरूरत होती है, लेकिन शिवराज जी के पास सिर्फ टेलीविजन है।


कमलनाथ जी ने याद दिलाया कि भाजपा के कुशासन के 15 साल के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, 15 महीने में कांग्रेस पार्टी ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 100 रु. में 100 यूनिट बिजली दी, प्रदेश के विकास की कई योजनाएं लाए। जबकि अपने 15 साल के कार्यकाल में शिवराज जी ने प्रदेश को भ्रष्टाचार में नंबर वन, महिला अत्याचार में नंबर वन, आदिवासी अत्याचार में नंबर वन और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया था।


कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर बहुत कम है। शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार के कारण कोई उद्योगपति मध्य प्रदेश में उद्योग लगाना नहीं चाहता। तमिलनाडु और केरल का व्यापारी पंजाब और हरियाणा में जाकर उद्योग लगाता है, क्या वह मध्यप्रदेश में उद्योग नहीं लगा सकता? शिवराज सरकार की भ्रष्ट नीतियों और लालफीताशाही के कारण मध्य प्रदेश में उद्योग नहीं रहे हैं और इससे प्रदेश में नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।


कमलनाथ ने कहा कि इस बार खंडवा की जनता नया इतिहास रचेगी और खंडवा नगर निगम में कांग्रेस का झंडा फहराएगा।


खंडवा के बाद कमलनाथ बुरहानपुर पहुंचे। वहां पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि ओवैसी मध्य प्रदेश में भाजपा की बी टीम बन कर आए हैं। भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाना उनका एकमात्र उद्देश्य है। कांग्रेस पार्टी ने 70 साल में देश का विकास नहीं किया सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र मोदी जिस स्कूल में पढ़े हैं वह स्कूल भी कांग्रेस पार्टी ने ही बनाया था।


इसके बाद कमलनाथ ने बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित किया। वे भोपाल के जिंसी चौराहा और इतवारा में सभा को संबोधित करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.