डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' विवाद पर शिवराज बोले

Updated on 07-07-2022 07:56 PM

भोपाल डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'कालीÓ को लेकर मां काली पर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महुआ मोइत्रा के बयान पर कहा कि उनके बयान से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल के क्राइम ब्रांच थाने में आईपीसी की धारा 295 के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज हुआ है।


हिंदू देवी को सिगरेट पीते दिखाया
डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर हिंदू देवी को सिगरेट पीते हुए दिखाया है। एक हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा थामे भी है। इसका पोस्टर आने के बाद से विरोध हो रहा है। इस फिल्म को लेकर दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज की गई है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का मंगलवार को बयान सामने आया। उन्होंने मां काली को शराब और मांस स्वीकार करने वाली देवी बताया। इसका देशभर में विरोध हो रहा है। मोइत्रा के बयान को खुद उनकी पार्टी टीएमसी ने व्यक्तिगत विचार बताए है। साथ ही कहा कि पार्टी उनके विचारों का किसी भी तरीके से समर्थन नहीं करती है।


मिश्रा ने पोस्टर वापस लेने को बोला था
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को भी डॉक्यमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर सख्त रुख दियाया था। उन्होंने कहा था कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली काफी आपत्तिजनक है। इसमें हमारी काली माता को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। मैं लीना मणिमेकलई से पूछना चाहता हूं कि आखिर हमारे देवी-देवताओं पर ही फिल्म क्यों बनाते है?

 उनमें हिम्मत है किसी दूसरे धर्म के देवताओं पर फिल्म बनाकर दिखाए। यह आपत्तिजनक है। मैं इस पर एफआईआर कराने को कहूंगा। मध्य प्रदेश में फिल्म प्रतिबंधित कैसे हो इस पर विचार करेंगे। यदि इन्होंने तत्काल पोस्टर नहीं हटाए तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.