शिवराज बोले- जिसमें दम हो, वही फील्ड में रहे

Updated on 15-05-2022 07:15 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार सुबह अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था पर चर्चा कर कहा- गुना की घटना से मैं बहुत बेचैन हूं। जिसमें दम हो, वो फील्ड में रहे। मैं DGP को भी यही कह रहा हूं कि एक बार देख लें, चर्चा कर लें। फील्ड में जो करके दिखा सके, वैसे अफसर चाहिए मुझे...।

CM ने सुबह 7 बजे विभिन्न विभागों, सभी कलेक्टर्स, SP, CMO, नगरीय विकास विभाग के अधिकारी, PHE विभाग के अधिकारी, ग्रामीण विभाग और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा- जितने फील्ड में बैठे हैं, चाहे वे SP हों, IG हों, कलेक्टर, कमिश्नर, उनको पूरा साथ देना है। शिकार एक दिन नहीं होता। इनको चिन्हित कर लिया जाए। चाहे शिकारी हों, गो तस्करी करने वाले हों, जुआ-सट्टा चलाने वाले हों, ड्रग्स का धंधा करने वाले हों, अवैध शराब बेचने वाले हों, इनको कुचल देना है।

शिवराज ने कहा- मुझे अपराधियों को नेस्तनाबूद करना है। भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस चाहिए। एक्शन में देरी नहीं हो। इसीलिए मैंने कल ग्वालियर IG को हटाया। अपराध नियंत्रण की जल्द ही दोबारा समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश के DGP सुधीर कुमार सक्सेना भी मौजूद रहे।

सुबह 7 बजे इसलिए बैठक की, ताकि आप 10 बजे से काम में लग जाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के कल्याण के लिए सरकार चला रहे हैं। आपका अधिकारी होना और मेरा मुख्यमंत्री होना, तभी सार्थक है, जब जनता का कल्याण सुनिश्चित हो सके। हमारी सुबह 7 बजे की बैठक जनता की जिंदगी में एक नई सुबह की तरह हो। 7 बजे बैठक इसलिए की, ताकि आप 10 बजे से काम में लग जाएं।

बिजली चोरों पर कड़ी कार्रवाई हो
CM ने कहा कि बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है, आपूर्ति निरंतर रहे। बिजली की चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। CM ने भोपाल से लेकर चौपाल तक पीने के पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मिशन नगरोदय कार्यक्रम के शुभारंभ के दिशा-निर्देश दिए।

CEO से कहा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
CM में पंचायतों के काम को लेकर जिला पंचायत CEO को सीधे निर्देश जारी कर कहा कि अमृत सरोवर, आजीविका मिशन की गतिविधियां, मनरेगा के काम, ग्रामीण आवास सहित जल संरचनाओं के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का विशेष रूप से ध्यान रखें, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैं जनता से लाइव कॉन्टैक्ट में रहता हूं। इस बात का ध्यान रखें। कोई गड़बड़ हुई तो सीधे जिम्मेदार होंगे।

इन आयोजनों पर हुई चर्चा

  • 16 मई को संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह राशि वितरित की जाएगी।
  • 17 मई को प्रधानमंत्री आवास शहरी हितग्राहियों को गृह प्रवेश और अन्य योजनाओं का प्रारंभ होगा।
  • 18 मई को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत हितग्राहियों को विभिन्न हितलाभ दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री रीवा में रहेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के मिशन और मंशानुरूप प्राकृतिक खेती और फसलों के विविधीकरण पर चर्चा की जाएगी।
  • 19 मई को मुख्यमंत्री नगरीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत विभिन्न हितग्राहियों को लाभ और प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.