परिवहन विभाग में कर्मचारियों और अफसरों की कमी

Updated on 19-03-2022 11:11 PM

भोपाल परिवहन विभाग इन दिनों अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। इस वजह से अधिकारी को अपने काम के साथ दूसरे काम भी देखना पड़ रहे हैं। बात डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर (डिप्टी टीसी) की करें तो प्रदेश में दस संभागों के हिसाब से दस डिप्टी टीसी होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में विभाग के पास सिर्फ तीन डिप्टी टीसी अरुण कुमार सिंह, सपना जैन और सुनील कुमार शुक्ला हैं।

सात डिप्टी टीसी की कमी है, इसलिए तीनों अधिकारियों को कार्य क्षेत्र के हिसाब से संभागों का बंटवारा बराबर होना चाहिए मगर यहां उल्टा हो रहा है। इनके भरोसे ही रीजनल ट्रांसपोर्ट अथोरिटी का कार्य देख रहे हैं। बैठक करने के लिए संबंधित संभाग में जाना चाहिए।

जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सिंह को ग्वालियर-चंबल संभाग के अलावा भोपाल, उज्जैन, रीवा, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद की जिम्मेदारी दे रखी है, जबकि सपना जैन इंदौर और सुनील कुमार सागर संभाग देख रहे हैं। इन दोनों अधिकारियों के विभाग में आने से पहले अरुण सिंह अकेले ही दस संभागों का काम देख रहे थे। आठ संभागों का भार होने पर अरुण सिंह को एक संभाग से दूसरे संभाग में जाना पड़ता है।

 इसे परेशान होकर उन्होंने परिवहन आयुक्त मुकेश जैन से प्रभार कम करने की मांग की है। जांच का जिम्मा भी अरुण सिंह को ही मिलता है परिवहन विभाग में किसी किसी अधिकारी की जांच चलती रहती है साथ ही अन्य प्रकरण भी होते हैं। आयुक्त द्वारा अरुण सिंह को ही जांच की जिम्मेदारी दी जाती है।

यह कार्य होते हैं प्रभावति

उप परिवहन आयुक्त आरटीए के अध्यक्ष होते हैं, उन्हें संभाग के परमिट देखने पड़ता हैं। आरटीओ इसके सचिव रहते हैं। बैठक के दौरान अध्यक्ष को मौजूद रहना होता है। अन्य जिम्मेदारियां भी उप परिहन आयुक्त के ऊपर होती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.