तामिया जनपद सीईओ को कारण बताओ नोटिस

Updated on 15-03-2022 06:13 PM

तीन दिन मांगा जवाब 
छिंदवाड़ा जबलपुर । प्रदेश सरकार की सबसे लोकप्रिय संबल योजना में इन दिनों हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्र में जनपदों का यह कार्य करना है। संबल योजना में जिले से लगभग 8 लाख नाम दर्ज है। इनमें हितग्राहियों की वास्तविक स्थिति का सर्वे कर केवल पात्रों के नाम ही संबल की सूची में रखना है। सोमवार को कलेक्टर सौरभ सुमन ने टीएल की बैठक में अब तक हुए सत्यापन की स्थिति की समीक्षा की और लापरवाही बरतने वाले जनपद पंचायत तामिया के सीईओ राधेश्याम वारिबे को कारण बताओ नोटिस दिया है और तीन दिन में जवाब पेश करने कहा है कि अब तक जनपद तामिया में सत्यापन का कार्य शुरू क्यों नहीं किया गया है। बैठक में कलेक्टर सौरभ सुमन ने सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन, जनसुनवाई,  सी.एम.मॉनिट में लंबित शिकायतों के निराकरण, स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन के लिये प्रस्तुत आवेदन, डिमांड नोट व जमा राशि सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। 
ये भी दिए आदेश 
बैठक में कलेक्टर ने   
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों में बने स्पीड ब्रेकरों पर चमकीले वाइट पेंट लगवाने खिलाड़ियों को बैंडमिटन खेल खेलने के लिये बैंडमिटन हॉल तत्काल उपलब्ध कराने, सुकलूढाना की शासकीय माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शिकायत की जांच करने, नगरीय निकायों में शेष आंगननवाड़ी केन्द्र भवनों का निर्माण कार्य मार्च में पूरा करने सहित अन्य आवेदनों का निराकरण करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है। 
ये रहे उपस्थित 
 बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण, एडीएम ओपी सनोडिया, एसडीएम छिंदवाडा अतुल सिंह, डिप्टी कलेक्टर अजीत तिर्की व नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह सहित अन्य जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष से, जबकि शेष जिला अधिकारी व खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में शामिल थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.