स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाकर चमत्कार कर दिखायें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 08-06-2022 06:57 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में चमत्कार कर दिखायें। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने के समग्र प्रयास अत्यावश्यक है। लोगों को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स से नि:शुल्क सम्पूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स की समीक्षा कर रहे थे।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, मिशन डायरेक्टर एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स से 12 प्रकार की सेवाएँ नि:शुल्क प्रदान करने के लक्ष्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुरक्षित प्रसव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्य करने वाली नर्सों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स की नियमित मॉनिटरिंग की जाये। मरीजों को प्राथमिकता से सेंटर्स पर बेहतर उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध करायें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स पर रोगियों की जाँचें अच्छे ढंग से हो। टी.बी. की बीमारी खत्म करने अभियान चलायें और नेत्र ज्योति अभियान बेहतर तरीके से संचालित करें।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर नियमित बेहतर सेवाएँ मिल रही हैं। उन्होंने इन केन्द्रों पर प्रसव केन्द्र बनाये जाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स क्रियाशील किये जाने में भारत सरकार के लक्ष्य से आगे चल रहा है। वर्ष 2021-22 में भारत सरकार के लक्ष्य 8474 के विरूद्ध 8961 सेंटर्स क्रियाशील किए गए हैं। संस्था से दवा प्राप्त करने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। विभिन्न प्रकार की जाँचें इन सेंटर्स पर की जा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.