भोपाल में बनने वाला श्रीराम संग्रहालय पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बने – मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 05-07-2022 11:48 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि तुलसी मानस प्रतिष्ठान द्वारा भगवान श्रीराम और उनके आदर्शों से युवा वर्ग को अवगत कराने के प्रयास सराहनीय हैं। भगवान श्रीराम और मानस के प्रसंग पर आधारित संग्रहालय का निर्माण प्रतिष्ठान के परिसर में किया जाएगा, जो निश्चित ही एक आकर्षक और प्रेरक स्थल के रूप में पहचान बनाएगा। संग्रहालय को इस तरह विकसित किया जाना चाहिए, जिससे भोपाल आने वाले पर्यटक भी इसे देखने अवश्य आएँ। प्रतिष्ठान की निबंध स्पर्धा से भगवान श्रीराम के जीवन, अयोध्या प्रसंग और आदर्शों की जानकारी देने और विजेताओं को राम जन्म-स्थली अयोध्या के भ्रमण की योजना प्रशंसनीय है। राज्य शासन द्वारा प्रतिष्ठान के कार्यों में हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज प्रतिष्ठान की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस प्रतिष्ठान के अध्यक्ष भी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संग्रहालय के अवलोकन से विद्यार्थियों को श्रीराम की शिक्षाओं को आत्म-सात करने में आसानी होगी। इस संग्रहालय की स्थापना के लिए प्रतिष्ठान को आवश्यक वित्तीय सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।

प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष श्री रघुनंदन शर्मा ने जानकारी दी कि समाज में समरसता के प्रसार के लिए रामचरित मानस के ज्ञान का प्रसार किया जा रहा है। समाज के वंचित वर्ग और शिक्षण केन्द्रों में तुलसी मानस के प्रचार-प्रसार के प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा और संस्कृति विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के ज्ञान स्तर को जानने के लिए प्रतियोगिता की जा रही है। प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक स्तर की प्रथम वर्ष की कक्षाओं में हिंदी विषय में सुंदरकांड के शिक्षण की शुरूआत हुई है। रामचरित मानस और अयोध्या प्रसंग से संबंधित अध्याय को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने की कार्यवाही भी प्रचलित है। प्रतिष्ठान द्वारा संभाग स्तर पर शिक्षा अधिकारियों की भागीदारी से कार्यशालाएँ हो रही हैं। भारत सरकार द्वारा तुलसी मानस प्रतिष्ठान में श्रीराम संग्रहालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान करने की प्रक्रिया संचालित है। इसके लिए राज्य शासन से सहयोग की अपेक्षा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रतिष्ठान की मासिक मुख-पत्रिका तुलसी मानस भारती और स्वर्ण जयंती अंक की प्रति भेंट की गई। प्रतिष्ठान के संयोजक श्री राजेन्द्र शर्मा ने आभार व्यक्त किया। प्रतिष्ठान के सचिव श्री कैलाश जोशी, तुलसी मानस भारती के प्रधान संपादक श्री प्रभुदयाल मिश्र, सदस्य श्री विजयदत्त श्रीधर, श्री रमेश शर्मा, श्री कमलेश जैमिनी, श्री महेश सक्सेना, श्री माधव सिंह दांगी, श्रीमती सुशीला शुक्ला आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तुलसी मानस प्रतिष्ठान में बाबा तुलसी दास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने प्रतिष्ठान द्वारा नवसज्जित पं. रामकिंकर उपाध्याय पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र का उद्घाटन भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.