MP के पेंच टाइगर रिजर्व में 'बघीरा' का फीमेल ब्लैक पैंथर की साइटिंग

Updated on 27-08-2022 07:14 PM
फिल्म जंगल बुक में मोगली का दोस्त बघीरा तो आपको याद ही होगा। जिसे हम ब्लैक पैंथर कहते हैं। मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में इसी बघीरा की साइटिंग हुई है, यह किसी रोमांच से कम नहीं है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ऋतुराज जैसवाल ने इस ब्लैक पैंथर को अपने कैमरे में कैद किया है। वे छह महीने से इसकी तलाश में थे।  
तीन दिन से नजर आ रहा काला तेंदुआ

सिवनी जिले के पेंच नेशनल पार्क के खवासा बफर क्षेत्र में बघीरा (काला तेंदुआ) नजर आया। उसे देखने के लिए बंगाल, नासिक, मुंबई और महाराष्ट्र के कई शहरों के अलावा अन्य महानगरों से सैलानी पहुंच रहे हैं। ये तेंदुआ बीते तीन दिनों से नजर आ रहा है। पेंच पार्क प्रबंधन ने भी फेसबुक पेज पर भी इसका वीडियो पोस्ट किया है।

दो साल पहले 2020 में दिखा

ब्लैक पैंथर दो साल पहले जुलाई 2020 में इसी बफर जोन में भी दिखा था। अनुमान लगाया जा रहा था कि वर्तमान में भी वही तेंदुआ दिखाई दे रहा है। जानकारों के अनुसार खवासा बफर में दिखा काला तेंदुआ अलग है। इसकी उम्र करीब नौ महीने बताई जा रही है। पार्क प्रबंधन के मुताबिक जुलाई 2020 में दिखाई देने वाला काला तेंदुआ महाराष्ट्र क्षेत्र में चला गया था। अब दूसरा दुर्लभ काला तेंदुआ सैलानियों को आकर्षित कर रहा है।

द जंगल बुक’ के प्रमुख किरदार हैं बघीरा-मोगली

रुडयार्ड किपलिंग की प्रसिद्ध किताब ‘द जंगल बुक’ और उस पर बने धारावाहिक के प्रमुख किरदार भेड़िया और मोगली की जन्मभूमि पेंच राष्ट्रीय उद्यान को माना जाता है। मोगली और ब्लैक पैंथर बघीरा के बीच गहरी दोस्ती के किस्से भी प्रसिद्ध हैं। एक जमाने में यह धारावाहिक देश में प्रसिद्ध हुआ था। कहानी के इसी पात्र बघीरा से काले तेंदुए को जोड़ा जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.