साहब! न घर बचा, न खेत; पहाड़ी पर रह रहे:​​​​​​​लीकेज बांध देखने धार पहुंचे कमलनाथ

Updated on 16-08-2022 08:09 PM

साहब, न घर बचा, न खेत... पहाड़ी पर पन्नी डालकर रहने काे मजबूर हैं। डैम के पानी ने हमारा सबकुछ छीन लिया। खेत पर खड़ी फसल नष्ट हो चुकी है। अब खेत में पत्थर ही पत्थर नजर आ रहे हैं। यहां तो अब जीवन भर फसल ही नहीं उगेगी। कैसे गुजर करेंगे। घर बहने के बाद अब कोई छत नहीं है... पत्नी-बच्चे समेत खुले में रह रहा हूं। आप ही कुछ मदद करें... यह पीड़ा है कारम डैम में सब कुछ गंवाने वाले ग्रामीणों की। मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ डैम का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपना दर्द बताया।

कमलनाथ से एक ग्रामीण ने कहा, डैम के पानी से नदी किनारे की मेरी 10 बीघा जमीन पर खड़ी फसल पूरी बह गई। अब बस पत्थर ही नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे हो गए कि यहां पर अब कोई कमाई नहीं होगी। कमलनाथ ने पूछा अब क्या करोगे, तो बोले- जीवन भर अब खेती नहीं होगी। हमारे मकान भी गिर गए, अब क्या करेंगे। इस पर कमलनाथ ने कहा, आप जानते हैं बीजेपी की सरकार है। हमसे जो भी मदद होगी हम करेंगे।

गांव से गुजरते समय रास्ते में खड़ीं महिलाओं ने कमलनाथ को रोक लिया। वे बोलीं- गाय, बकरी के साथ जंगल में रहने को मजबूर हैं। सबकुछ खत्म हो गया। कमलनाथ ने पूछा, मुआवजा कुछ मिला। कोई गांव आया था क्या। सभी ने कहा- सुध लेने वाला कोई नहीं है।

पता नहीं प्रदेश में ऐसे कितने डैम बने हैं- कमलनाथ

कमलनाथ ने कहा, मैं प्रभावितों से मिला, उनके मकान, जमीन... सबकुछ चौपट हो गया है। यह प्रदेश में भ्रष्टाचार की जो व्यवस्था बनी है, उसका उदाहरण है। मुख्यमंत्री रहते मैंने ई-टेंडर को लेकर कार्रवाई शुरू की थी। शिवराज सरकार में हर ठेके में जब तक सौदा नहीं होता, तब तक कोई काम नहीं होता। इतनी सारी योजनाएं इसलिए रुकी हुई हैं, क्योंकि दलाली का सौदा जाे अब तक पूरा नहीं हुआ है। आज मिट्‌टी का डैम देखकर आश्चर्य हुआ। पता नहीं प्रदेश में ऐसे कितने डैम बने हैं। डैम ने प्रभावितों को जिंदगीभर के लिए बर्बाद कर दिया।

सरकार भ्रष्टाचार करके उसे इवेंट का रूप दे देती है- कमलनाथ
कमलनाथ ने कहा, शिवराज सरकार यह जानती है कि 14 महीने में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। डैम मामले में तो तत्काल केस दर्ज करवाना था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डैम बनाने में ठेके पर ठेके चले। आज पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार पसरा पड़ा है। भ्रष्टाचार को लेकर जन-जन तक बात पहुंचाई जाएगी और आंदोलन किया जाएगा। कारम डैम पर तीन मंत्रियों की मौजूदगी पर बोले- भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार करके उसे इवेंट का रूप दे देती है। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई है और भ्रष्टाचार की दीमक लगी है।

कारम नदी पर बने डाम की स्थिति देखने पहुंचे हैं कमलनाथ
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार काे धार जिले के धरमपुरी तहसील के कोठिदा गांव में कारम नदी पर बनाए जा रहे डैम देखने पहुंचे। करीब 15 मिनट तक बांध का सर्वे किया और फिर लोगों से बात की। इसके बाद वे प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने गांव पहुंचे। नाथ सीधे दूधी गांव पहुंचे और लोगों से बात कर हालात को जाना। कांग्रेसियों ने इसे शिवराज सरकार के भ्रष्टाचार का प्रमाण कहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.