खरगोन में हालात अभी भी तनाव पूर्ण, रात को भी बरसे पत्थर

Updated on 13-04-2022 06:25 PM

  भोपाल रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थरबाजी के बाद बिगडे हालातों में सुधार तो रहा है लेकिन अभी तनाव बरकरार है। मंगलवार रात को एक पुन: पत्थर बाजी की घटना को अंजाम दिया गया। पूरे दिन भर शांति रहने के बाद रात करीब 12:30 बजे तालाब चौक से गोशाला मार्ग पर पथराव की घटना हुई।

सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और स्थिति काबू करने की कोशिश की। खरगोन में रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव-आगजनी की घटनाओं के बाद प्रशासन की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। अमले ने बिस्टान रोड पर करीम नगर स्थित अतिक्रमण कर बनी बेस्ट बेकरी पर बुलडोजर चलाया। यह बेकरी करीब 15 वर्ष पूर्व से बनी है, वहीं शाम को बस स्टैंड पर कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद अलीम शेख के चार मंजिला लजीज होटल पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अब तक 95 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 83 को जेल भेजा गया, वहीं छह नाबालिग अपचारियों को न्यायालय में पेश किया गया।

शहर में लगे कर्फ्यू में कोई छूट नहीं दी गई है। खरगोन में करीब 48 घंटे पहले लगाए गए कर्फ्यू के बावजूद मंगलवार रात प्रशासन की कार्रवाई में मोहन टाकीज क्षेत्र में दो होटल से करीब 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। बस स्टैंड पर कांग्रेस नेता की होटल पर कार्रवाई के बाद प्रशासन की टीम ने छोटी मोहन टाकीज क्षेत्र में एक बेकरी पर कार्रवाई की और इसके बाद मोहन टाकिज क्षेत्र में ही दो होटलों से 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया। तीन अन्य दुकानों का अतिक्रमण भी तोड़ा गया। मंगलवार को प्रशासन ने कर्फ्यू में सख्ती दिखाई।

 शहर में प्रवेश की सीमाएं सील कर दी गईं। बेवजह घूमने वालों को सख्ती का सामना भी करना पड़ा। मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल का दौरा निरस्त होने के बाद दोपहर करीब दो बजे पुलिस प्रशासन की टीम लाव-लश्कर के साथ बिस्टान रोड पर नहर के समीप करीम नगर पहुंची और अमजद की बेस्ट बेकरी पर कार्रवाई की गई। बेकरी को ध्वस्त करने के लिए पांच जेसीबी एक साथ लगाई गईं।

शाम में पूर्व पार्षद अलीम शेख के चार मंजिला होटल के अतिक्रमण वाले हिस्से को तोड़ा गया।  बता दें कि 10 अप्रैल को रामनवमी पर शहर के तालाब चौक से शोभायात्रा निकलने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान जैसे ही डीजे बजना शुरू हुआ, शोभायात्रा पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद अगले दिन सुबह तक शहर में कई स्थानों पर पथराव हुआ। 25 से अधिक स्थानों पर आगजनी की गई।

कई वाहनों-मकानों और दुकानों में आग लगाई। हिंसा में 30 से अधिक लोग घायल हुए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर चार आइपीएस, 15 डीएसपी, आरएएफ की कंपनी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उधर बड़वानी  जिले के सेंधवा में शोभायात्रा के दौरान पथराव करने वाली युवती का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन ने उसके मकान को भी जमींदोज कर दिया, वहीं दो अन्य महिलाओं के मकानों को भी तोड़ा गया। युवती का नाम साबिया बताया जा रहा है। एसपी दीपक कुमार शुक्ला के अनुसार यहां 11 एफआइआर में 50 से अधिक चिह्नित लोगों पर केस दर्ज किया गया। इनमें से 20 आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.