बांग्लादेशी दहशतगर्दों की जानकारी पर असम में छह गिरफ्तारी

Updated on 29-03-2022 07:04 PM

  भोपाल बीते दिनों राजधानी में दबौचे गए प्रतिबंधित बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात--मुजाहिदीन (जेएमबी) के चार आतंकियों से मिली जानकारी के आधार पर असम में छह दहशतगर्दों की गिरफ्तारी हुई है। ये लोग असम में छुपकर बैठे थे।मप्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने इस सूचना को असम पुलिस से साझा किया।

जानकारी इतनी सटीक थी कि बांग्लादेशी 'सैफुल' के साथ उसके पांच साथियों को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह जेएमबी संगठन को मजबूती के साथ असम में खडा करने की कोशिशों में जुटा था।

 वहीं असम पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं थी। पता चला है कि सैफुल भी मप्र एटीएस के हाथ आए आतंकियों के साथ ही बांग्लादेश से आया था। बाकी उसके पांच साथी उसकी मदद करते थे। हम बता दें कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात मुजाहिदीन का नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले एटीएस ने ऐशबाग से गिरफ्तार आतंकियों से 14 दिनों तक पूछताछ की थी। इस पूछताछ में आतंकियों से कुछ अहम जानकारियों का खुलासा हुआ था।

इसी पूछताछ के दौरान आतंकी सैफुल के बारे में भी पता चला। वह भी दो साल से असम में अपना नेटवर्क बना रहा था। उसके साथ उसके पांच मददगार भी गिरफतार किए गए हैं। असम के बरपेटा में वह लंबे समय से अपनी अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि उसने बड़ी संख्या में जमात--मुजाहिदीन संगठन से स्थानीय लोगों को जोडा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद से केंद्रीय खुफिया जांच एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों का असम पहुंचना शुरू हो गया है।

 मप्र की एक टीम भी कोलकत्ता जाकर वापस गई है। उससे मिली जानकारियों को ऐशबाग से पकडे गए आतंकियों से मिली जानकारी से मिलान करने के बाद एटीएस जल्द ही इस मामले में कोई नया खुलासा कर सकती है।इधर, कोलकाता एसटीएफ ने आतंकियों का मददगार और जमात मुजाहिदीन संगठन का सदस्य बन चुका बंगाल के नागरिक रफीक को रिमांड पर लिया हुआ है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.