मप्र के छह दुग्ध संघ जूझ रहे दूध की भारी कमी से

Updated on 14-05-2022 07:56 PM

भोपाल मध्यप्रदेश के भोपाल सहित छह सहकारी दुग्ध संघ दूध की भारी कमी से रुबरु हो रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में रोजाना आने वाले दूध की आवक 6.75 लाख लीटर तक आकर सिमट गई है। मांग के अनुरुप दूध की आवक नहीं हो पा रही है। हालात ऐसे है कि कभी-कभी तो 6 लाख लीटर दूध ही मिल पा रहा है, जबकि उपभोक्ताओं के लिए 10 लाख लीटर दूध की रोज मांग रही है। इसमें से 7.50 लाख लीटर दूध की मांग तरल रूप में आपूर्ति के लिए और बाकी का 2.50 लाख लीटर दूध सांची दही, लस्सी, मावा, पेड़ा, लड्डू, मठा समेत अन्य उत्पाद बनाने के लिए लग रहा है। कमी को पूरा करने दुग्ध संघों ने हर वर्ष की तरह पाउडर का उपयोग शुरू कर दिया है।

ये आवक कम होने के पीछे गर्मी में दूध की पैदावर कम होना मानते हैं जबकि ऐसा नहीं है। प्रदेश में भरपूर दूध है, लेकिन सहकारी दुग्ध संघ किसानों को अधिकतम 700 रुपये प्रति किलोग्राम फैट की दर से भुगतान कर रहे हैं जो कि गाय का दूध प्रति लीटर अधिकतम 30 रुपये और भैस का दूध 40 रुपये पड़ रहा है जबकि निजी कंपनियां इसी दूध का किसानों को प्रति लीटर दो से चार रुपये बढ़ाकर दे रही है।

जिसकी वजह से किसान संघों में कम दूध बेच रहे हैं।अकेले भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के पास मई के पहले हफ्ते में तरल रूप में सांची दूध की मांग 3.10 लाख लीटर रोज थी लेकिन आवक 2.10 लाख लीटर से लेकर 2.20 लाख लीटर ही हो रही थी। आगे यह आवक और गिरेगी। गर्मी के दिनों में गाय भैस की दूध देने की क्षमता बारिश ठंड की तुलना में अपेक्षाकृत कम हो जाती है। यह हर वर्ष होता है इसलिए गर्मी के दिनों में हर वर्ष दुग्ध संघों द्वारा किसानों से खरीदे जाने वाले दूध के दाम बढ़ा दिए जाते हैं।

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने एक मई से खरीदी दाम 680 रुपये से बढ़ाकर 700 रुपये प्रति किलोग्राम फैट किया है। ये दाम दूसरे संघों ने काफी पहले ही बढ़ा दिए थे। किसान हर बार समय पर खरीदी दाम बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। इस बार भी गर्मी शुरू होने से पहले दाम बढ़ाने की मांग को लेकर अड़ गए थे। सीहोर समेत अन्य जिलों में तो आठ दिन तक सहकारी समितियों में दूध नहीं बेचा था। इतना ही नहीं, किसानों की नाराजगी यह भी रहती है कि बारिश ठंड में जब उनके पास पर्याप्त दूध होता है तब दाम कम कर दिए जाते हैं।

अभी भी जो दाम दे रहेे हैं वह निजी कंपनियों की तुलना में कम है। यही वजह है कि निजी कंपनियां मप्र से बड़ी मात्रा में दूध महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में बेच देती है। किसानों को सहकारी संघों की तुलना में दाम भी अधिक देती हैं।

 इस बारे में एमपीसीडीएफ मप्र के पूर्व चेयरमैन सुभाष मांडगे का कहना है कि प्रदेश में दूध का भरपूर उत्पादन हो रहा है। कोई कमी नहीं है। जितना दूध हो रहा है उसका 10 से 11 प्रतिशत भी दूध सहकारी संघ नहीं खरीद पा रहे है। ऐसा दुग्ध संघों द्वारा विपणन क्षमता नहीं बढ़ाने के कारण हो रहा है। संघों को नए सिरे से ढ़ांचागत सुधार करने की जरूरत है। सरकार को भी इस पर ध्यान देना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.