मांगों को लेकर लघु वेतन कर्मचारी उतरे सडकों पर

Updated on 26-03-2022 05:54 PM

 भोपाल अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के लघु वेतन कर्मचारी सडक पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने 25 मार्च से प्रदेश भर में फिर प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है। ये कर्मचारी पहले से सरकार से नाराज हैं। इन्होंने लंबे समय तक पदनाम बदलने वेतन विसंगति दूर करने, दैनिक कर्मचारियों को नियमित करने और मृतक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांगों को लेकर आंदोलन किया है।

 अब ये सबसे ज्यादा पुरानी पेंशन नहीं दिए जाने से नाराज हैं और सभी लंबित मांगों को लेकर राजधानी भोपाल समेत जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे भोपाल कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसी तरह प्रदेश के सभी जिलों में शाम तक कलेक्टरों से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। ये कर्मचारी अपने-अपने विभागों के मंत्रियों से मिलकर उन्हें अपनी कठिनाइयों के संबंध में अवगत कराएंगे।

यह विरोध प्रदर्शन मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह संगठन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के हितों के लिए काम करता है। इस श्रेणी के कर्मचारी मध्यप्रदेश के लगभग सभी विभागों में कार्यरत हैं। संघ के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सबसे ज्यादा नुकसान को पुरानी पेंशन प्रणाली बंद होने के कारण उठाना पड़ रहा है। पहले इसके नुकसान समझ में नहीं आए थे। तब नई पेंशन योजना लागू ही हुई थी। 2005 में लागू हुई इस योजना के बाद से शासकीय सेवा में आने वाले अब कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवधि के बाद भर्ती हुए और अब सेवानिवृत्त हो रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सिर्फ एक बार राशि मिल रही है।

 इसके अतिरिक्त नई पेंशन योजना के तहत जो पेंशन मिल रही है, वह न्यूनतम 1000 और अधिकतम 3000 से अधिक नहीं है। ऐसे कर्मचारी और इनका परिवार बहुत परेशान है। जब नई पेंशन योजना लागू की गई थी तो तुरंत इसके परिणाम पता नहीं थे इसलिए उस समय विरोध दर्ज नहीं कराया था अब हजारों कर्मचारी नई पेंशन योजना के दुष्परिणाम का सामना कर रहे हैं इसलिए विरोध प्रदर्शन की जरूरत पड़ी है। महेंद्र शर्मा का कहना है कि हर स्तर पर सरकार को बता चुके हैं कि नई पेंशन योजना से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के हितों का कल्याण नहीं हो रहा है उनके सामने आर्थिक परेशानियां है।

 ऐसे कर्मचारी खुद का इलाज भी नहीं करवा पा रहे हैं परिवार की रक्षा करना तो दूर की बात है। इसके अलावा कर्मचारियों की वेतन विसंगति, पद नाम बदले जाने, छोटे कर्मचारियों को उनके गृह जिले में पदस्थ करने, उनका बकाया एरियर देने, उन्हें सम्मानजनक पद नाम से बुलाए जाने और वर्षों से विभागों में कार्यरत अस्थायी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक स्थायी कर्मियों की मौत के बाद उसके स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग लगातार कर रहे हैं। दर्जनों बार विभागों के अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है उनके सामने अपनी समस्याएं रखी जा चुकी है।

सरकार के प्रतिनिधियों को समय-समय पर मांगों से अवगत कराया गया है तब भी निराकरण नहीं किया जा रहा है। अब विरोध प्रदर्शन ही एकमात्र तरीका है। इसी के जरिए शासन से मांगे मनवाने का प्रयास कर रहे हैं। अगले चरणों में अपनेअपने जिलों में लगातार प्रदर्शन करेंगे, भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अंत में सभी कर्मचारी राजधानी के लिए कूच करेंगे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.