दिल्ली से जबलपुर आ रहे स्पाइस जेट के विमान में भरा धुआं

Updated on 02-07-2022 10:32 PM

दिल्ली से शनिवार सुबह जबलपुर के लिए रवाना हुए स्पाइसजेट के विमान में अचानक तकनीकी खराबी आने की वजह से धुआं भर गया, जिसके बाद विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। अचानक धुआं भर जाने से यात्री परेशान होकर शोर मचाने लगे। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित विमान से उतार लिए गए।

स्पाइसजेट के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार दिल्ली से स्पाइट जेट के विमान ने शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे जबलपुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन क़रीब 15 मिनट बाद ही फ्लाइट में अचानक से ही चिंगारी निकली और उसमें धुआं भर गया। धुआं दिखने के बाद यात्री घबरा गए उनमें चीख-पुकार मच गई। विमान के कैबिन में धुआं भरते देख पायलट ने तत्काल दिल्ली में ही विमान को लैंड कराने की अनुमति चाही। विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर ले जाया गया और वहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे विमान से जबलपुर के लिए रवाना किया गया।

बताया जा रहा है कि विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसके केबिन में धुआं भरना शुरू हो गया था। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद में विमान को खाली कराया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें विमान की इमरजेंसी लैंडिंग और मुसाफिरों के सुरक्षित होने की बात तो कही गई, लेकिन हादसे की वजह नहीं बताई गई है। इधर, दिल्ली एयरपोर्ट प्रबंधन में मामले की जांच की बात कही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.