भाजपा में बर्फ पिघला, इंदौर में बड़ी तोपों ने संभाला मोर्चा

Updated on 29-06-2022 06:58 PM

इसी बीच संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा अचानक इन्दौर पहुंचे। उन्होंने भाजपा के सभी स्थानीय बड़े नेताओं को तलब किया और लम्बी चर्चायें की। सभी नेताओं से मंथन में पाया गया कि इन्दौर महापौर की सीट को हल्के में लेने के बुरे परिणाम होंगे। मंथन के बादकिया गया कि जिन क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति कमजोर हैवहां कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। ये सभी क्षेत्र वह हैं जहां पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन कमजोर था। दो और चार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की तूती बोलती हैलेकिन एकतीन और पांच नम्बर सीटों पर अल्पसंख्यक वोटर्स की संख्या ज्यादा है।


भाजपा इन्हीं तीन क्षेत्रों पर सबसे अधिक फोकस करने की रणनीति बनाई है। विधानसभा की सीट नम्बर एक से पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए कमजोर थी और पांच नम्बर विधानसभा सीट में भी उसे 2 हजार वोट ज्यादा मिले थे। इसी तरह नम्बर तीन विधानसभा क्षेत्र में भी जीत का अंतर मात्र 8 हजार वोटों से कम था। इसकी सबसे बड़ी वजह इन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक वोटर्स का ज्यादा होना है। मुस्लिम वर्ग भाजपा से इसलिए भी नाराज है क्योकि शहर में 10 से ज्यादा मुस्लिम बाहुल्य वार्ड है लेकिन भाजपा ने एक वार्ड से भी मुस्लिम प्रत्याशी को खड़ा नहीं किया है। पांच नम्बर विधानसभा क्षेत्र में आजाद नगरखजरानाश्रीनगर कांकड़ में मुस्लिम वोटर्स पर कांग्रेस को भरोसा है।


भाजपा के खाते में सबसे बड़ी बात यह जाती है कि शहर का महाराष्ट्रीयनवैश्यसिंधी वोट बैंक परम्परागत रूप से भाजपा के साथ है।
इसी बीच कुछ स्थानीय अखबारों के अनुसार कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने तंग हाल में चुनाव लड़ रहे कुछ कांग्रेसी प्रत्याशियों की आर्थिक मदद की है। कहा जा रहा है कि संजय शुक्ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विश्वास पात्र है। कमलनाथ की वजह से करीब 6 महीनें पहले से संजय शुक्ला का नाम प्रत्याशी पद के लिए तय हो गया था। महापौर पद के चुनाव की लड़ाई जीतने के लिए धन-बल और बादुबल का उपयोग कर चुनाव जीतने की रणनीति तैयार की है। इससे इंदौर के महापौर पद का चुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। भाजपा इस सीट को जीतने अब ऐड़ी-चोटी का जोर लगायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.