उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी से बढी ठंड

Updated on 11-02-2022 07:44 PM
 

एक दिन बाद फिर बढ़ सकता है तापमान 
  भोपाल । उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आने वाली हवाओं का रुख् उत्तरी होने से ठंड  पुन: बढ गई है। उत्तरी सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। 13 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगेगी। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, 13 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इसके असर से हवाओं का रूख बदलने से तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ गया है। इससे हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हो गया है। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। उधर गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्रीसे. कम रहा। यह बुधवार के अधिकतम तापमान 27.5 डिग्रीसे. की तुलना में 3.8 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य रहा। साथ ही बुधवार के न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्रीसे. के मुकाबले 2.4 डिग्रीसे.कम रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.