400 करोड़ खर्च करअब तक ,भोपाल में महज 800 किमी ही सीवेज का नेटवर्क

Updated on 24-11-2022 03:46 PM

 भोपाल

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में वाटर प्लस तमगा लेने के बावजूद स्थिति ये है कि 463 वर्ग किमी दायरे में फैले भोपाल में महज 800 किमी ही सीवेज नेटवर्क है। ये भी पीएचई और बीएमसी के बीच झूल रहा है। नगर निगम के पास इसमें 350 किमी की लाइन है, जबकि पीएचई के पास 450 किमी की लाइनें हैं। जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की 350 कॉलोनियों में फैला है। जबकि अभी जरूरत 700 से ज्यादा कॉलोनियों को जोड़ने की है। हैरानी की बात यह है कि सीवेज नेटवर्क पीएचई के पास ज्यादा है, लेकिन पंप हाउस नगर निगम के जिम्मे है।

 नगर निगम ने पंप हाउस का जिम्मा अंकिता कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेके पर दिया हुआ है। ये कंपनी अहमदाबाद की है और इसका वर्कशॉप भी वहीं है। यदि किसी पंप हाउस का कोई पंप खराब हो जाता है तो उसे सुधारने के लिए कंपनी अहमदाबाद वर्कशॉप में भेजती है। यानी पंप खराब हुआ तो फिर 2.5 माह तक सीवेज पंप नहीं हो पाता है। इससे तालाब में लगातार गंदगी मिलती रहती है।

इनका जिम्मा पीएचई के पास
कॉलोनी ई 1 से ई 5 तक चार इमली, 74 बंगला, 45 बंगला, टीटी नगर, कोटरा सरकारी आवास, बैरागढ़ समेत एशियन डेवलपमेंट बैंक की मदद से एडीबी प्रोजेक्ट के तहत तालाब की ढलाने वाले क्षेत्र कोहेफिजा, ईदगाह हिल्स, हमीदिया से लगे फतेहगढ़, श्यामला हिल्स और आसपास के क्षेत्रों का सीवेज रखरखाव पीएचई का जिम्मा है।

यह नहीं कर पाया निगम
नव विकसित कॉलोनियों में एसटीपी अनिवार्य है। यानि यहां से अन ट्रीटेड सीवेज बाहर नहीं जाना चाहिए। स्थिति ये है कि महज एक फीसदी कॉलोनी में ही एसटीपी है, बाकी अपने यहां का सीवेज आगे की कॉलोनी या खुले क्षेत्र में छोड़ रहे हैं। इस पर कड़ाई से काम करने की जरूरत है।

जमा हो गई रेत
बैरागढ़ में 900 एमएम की लाइन इसी बेपरवाही से बंद हुई। यहां कुछ पंप खराब हो गए, जिसे दुरुस्त करने अहमदाबाद भेजा गया था, जबकि कुछ को बंद कर दिया गया था। स्थिति ये रही कि बारिश में सीवेज के साथ अतिरिक्त पानी लाइन से गुजरा। बड़ी मात्रा में रेत लाइन में जमा हो गई जिससे अब लाइन जाम है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.