कोरोना काल में रेलों में बंद हुई कुछ सुविधा नहीं हुई अभी भी शुरू

Updated on 18-04-2022 07:13 PM

भोपाल कोरोना काल के दौरान रेलवे द्वारा बंद कर दी गई कई सुविधाएं अभी तक बहाल नहीं हो सकी है। वर्तमान में रेल में यात्रा करने का यह पीक वाला समय है, ऐसे में यात्रियों को पूर्व की तरह सुविधाएं नहीं मिलने से वे परेशान हो रहे हैं और रेलवे की व्यवस्थाओं को कोस रहे हैं। राजधानी भोपाल से चौबीस घंटे में 140 ट्रेनें गुजरती हैं, इनमें से 90 प्रतिशत ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के टिकट नहीं दिए जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिक समेत 43 श्रेणी में सूचीबद्ध पात्र यात्रियों को रेल किराये में छूट नहीं मिल रही है।

कोरोना महामारी के दौरान इन प्रमुख सुविधाओं पर अधिकारियों ने कैची चलाई थी। दरअसल, बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं को खत्म हुए समय हो गया है। स्कूलों की छुट्टियों का समय नजदीक है। वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए शुभ मुर्हूत का एक दौर गुजर चुका है और शुरू हो चुका है। लोग गर्मी के इस सीजन में रेल यात्राएं करते हैं। कुछ रेल यात्रा कर चुके हैं तो कुछ करने की योजना बना रहे हैं लेकिन रेलवे बोर्ड राहत देने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना महामारी के पहले तक रेल किराए में वरिष्ठ नागरिक को 40 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी।

वरिष्ठ नागरिक यदि पुरुष है और उम्र 60 वर्ष या अधिक हो चुकी है तो मूल रेल किराये में 40 प्रतिशत की छूट मिलती थी। वरिष्ठ नागरिक महिला है और उम्र 58 वर्ष या उससे अधिक है तो मूल किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलती थी। वरिष्ठ नागरिक अरुण वर्मा का कहना है कि पूरा किराया चुकाना भारी पड़ रहा है। रेलवे को छूट जल्द शुरू करना चाहिए।रेलवे बोर्ड ने इस सुविधा को कोरोना महामारी के बाद से पूरी तरह बंद किया था।

जब ट्रेनें चलने लगी तो कैंसर पीड़ित दिव्यांग यात्री सहित कुछ सीमित श्रेणी में शामिल यात्रियों के लिए यह सुविधा पुन: शुरू की है लेकिन अभी भी वरिष्ठ नागरिक समेत 43 से अधिक श्रेणी में आने वाले यात्रियों को किराये में छूट नहीं दी जा रही है। किराये में छूट शुरू करने का सुझाव रेलवे बोर्ड को यात्री सुविधा समिति दो माह पूर्व दे चुकी है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों से देरी के संबंध में पुन: चर्चा करेंगे।

मालूम हो कि भोपाल मंडल के स्टेशनों से चलाई जा रही कुछ ट्रेनों में सामान्य टिकट की सुविधा है। इनमें विंध्याचल एक्सप्रेस, भोपाल-बीना मेमू, बीना-कटनी मेमू, इटारसी-कटनी मेमू जैसी ट्रेनें हैं। बाकी ट्रेनों में 29 जून से ये टिकट मिलने शुरू होंगे। यात्री अशोक कापसे कहते हैं कि वह हर माह दिल्ली जाते हैं। यात्रा की योजना कम समय में बनती है और तुरंत निकलना पड़ता है। आरक्षण कराने में स्लीपर एसी कोच का किराया अधिक लगता है जो वह वहन नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरी में आरक्षण कराने की सोचते भी है तो ट्रेनों में वेटिंग रहती हैं। ज्यादा खर्चा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.