प्रदेश के 75 प्रमुख स्थानों पर होंगे योग के विशेष सत्र

Updated on 19-06-2022 07:14 PM

आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रदेश के 75 प्रमुख स्थानों पर योग के विशेष सत्र होंगे। इसके लिये पुरातत्व स्थल, नदियों के घाट और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चयनित किये जा चुके हैं। इनमें से चार स्थानों पर केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।

जिन 4 स्थलों पर योग के विशेष सत्रों में केन्द्रीय मंत्री शामिल होंगे, उनमें प्रसिद्ध पुरातत्व स्थल खजुराहो में केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ग्वालियर किले के पुरातत्व स्थल पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विश्व प्रसिद्ध साँची के बौद्ध विहार में केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा शामिल होंगे।

योग दिवस की थीम "मानवता के लिये योग"

इस वर्ष "मानवता के लिये योग'' थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिन 75 स्थलों पर योग के विशेष सत्र हो रहे हैं, उनमें श्योपुर जिले में महाराजा नरसिंह महल, मुरैना में मंदिर समूह बटेश्वर, भिण्ड में अटेर किला, ग्वालियर में विक्रम महल, जहाँगीर महल और मानमंदिर परिसर ग्वालियर किला, शिवपुरी में पिछोर का किला और गाँधी भवन शिवपुरी, गुना में बजरंगगढ़ का किला, अशोकनगर में बादल महल चंदेरी, दतिया में महाराजा परीक्षित की छत्री, सागर में सागर पुलिस एकेडमी, प्राचीन किला खुरई और प्राचीन किला मालथौन, दमोह में दमयंती गढ़ी, रंगमहल पैलेस हटा और नोहटा मंदिर, पन्ना जिले में छत्रसाल पार्क, छतरपुर में खजुराहो कंदरिया मंदिर प्रांगण, टीकमगढ़ में सूर्य मंदिर उमरी और मढ़खेरा, निमाड़ी में जहाँगीर महल ओरछा, छिंदवाड़ा में प्राचीन गोंड किला देवगढ़, रतलाम में बिल्पकेश्वर मंदिर बिल्पांक, शाजापुर में राणोजी शिंदे की छत्री, मंदसौर में यशवंत राव होल्कर प्रथम की छत्री भानपुरा, नीमच में जीरन की गढ़ी, उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर रामघाट और प्राचीन किला महिदपुर में योग के विशेष सत्र होंगे।

इंदौर में कृष्णा बाई होल्कर की छत्री, लाल बाग पैलेस, लेंटर्न चौराहा यशवन्त होल्कर निवास रोड, धार जिले में दुर्ग धार, जहाज महल परिसर मांडू, अलीराजपुर जिले में शिव मंदिर मलवई, खरगोन के महेश्वर घाट (नर्मदा तट), बड़वानी में किला सेंधवा, खण्डवा में गौरी सोमनाथ मंदिर और सिद्धनाथ मंदिर, बुरहानपुर में प्राचीन किला, देवास में सिद्धेश्वर मंदिर नेमावर नर्मदा तट, झाबुआ में प्राचीन शिव मंदिर देवफलिया, भोपाल में रानी कमलापति महल, रायसेन में बौद्ध स्तूप साँची, शिव मंदिर भोजपुर, सीहोर जिले में प्राचीन देवी मंदिर सलकनपुर, होशंगाबाद जिले में सेठानी घाट नर्मदा तट, बाईसन लॉज पचमढ़ी और तिलक सेंदूर मंदिर खतामा इटारसी, राजगढ़ जिले में सांकाजी की छत्री, हरदा में तेली की सराय हंडिया और प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर चारूवा, विदिशा जिले में उदेश्वर शिव मंदिर उदयपुर, नरसिंहपुर जिले में नरसिंह मंदिर, शांति स्मारक पुस्तकालय, सिवनी जिले में आदेगाँव का किला, मण्डला में मोती महल परिसर रामनगर और प्राचीन गोंड किला, डिण्डोरी में प्राचीन किला रामगढ़, बालाघाट जिले में प्राचीन बावड़ी हट्टा, प्राचीन किला लांजी और बजरंग घाट/मोती गार्डन में योग के विशेष शिविर होंगे। जबलपुर में भेड़ाघाट नर्मदा तट, मदन महल और चौंसठ योगिनी मंदिर, कटनी जिले में विजयराघवगढ़ का किला और प्राचीन शिव मंदिर बिलहेरी, शहडोल जिले में कंकाली मंदिर अंतरा और विराट मंदिर सोहागपुर, उमरिया जिले में सीतामढ़ी पाली, अनूपपुर में अमरकंटक मंदिर प्रांगण, सिंगरोली में शैलोत्कीर्ण गुफाएँ माड़ा, रीवा जिले में हरगौरी प्रतिमा पद्मधर पार्क और प्राचीन गढ़ी गुढ़, सतना जिले में गोला मठ (प्राचीन शिव मंदिर) मैहर और चित्रकूट घाट में यह विशेष योग शिविर होंगे।

अमृत सरोवर के तट पर भी होंगे विशेष सत्र

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रदेश में निर्मित किये जा रहे अमृत सरोवरों के नजदीक भी योग के विशेष सत्र होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग सत्रों में अधिक से अधिक जन-भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। सामूहिक योग सत्रों में योग प्रशिक्षक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.