11 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मंदिरों में होगी विशेष पूजा अर्चना: CM

Updated on 24-09-2022 04:58 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के सभी मंदिरों में 11 अक्टूबर को विशेष पूजा अर्चना के कार्यक्रम होंगे। बाबा महाकाल की नगरी में बने महाकाल कॉरिडोर के प्रथम चरण के लोकार्पण का काम इसी दिन उज्जैन में होगा और इस पूजन में सभी जिलों का पार्टिसिपेशन होना है। इसके लिए सभी जिलों में व्यवस्था तय कर ली जाएं।  सीएम चौहान ने सागर जिले के कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी के साथ वीसी के जरिये संवाद के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टरों को इसके लिए निर्देश जारी होंगे। चौहान ने कहा कि 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन आने वाले हैं। यहां पूजन के बाद पीएम मोदी महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। सभी मंदिरों में उस दिन विशेष पूजा अर्चना होगी। पूरे प्रदेश के साथ भी सागर का भी पार्टिशपेशन हो। कलेक्टर और अन्य अधिकारी यह सुनिश्चित करें।

संगठन भी विशेष पूजन के लिए होगा सक्रिय
महाकाल कारिडोर के लोकार्पण के दिन प्रदेश भर के शिव मंदिरों में विशेष पूजन के लिए भाजपा संगठन भी सक्रिय होगा और इस दिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी प्रमुख मंदिरों में पूजन अर्चन के लिए लगाई जा सकती है। इसके पहले भी काशी विश्वनाथ कारिडोर के लोकार्पण के मौके पर पार्टी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को प्राचीन और प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजन के लिए भेजा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.