प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा का आरोप

Updated on 15-04-2022 06:12 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में खरगोन हिंसा से क्या पीएफआई का कनेक्शन था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा पहले भी इस तरह की घटनाओं में पीएफआई फंडिंग करता रहा है। इस बार भी इस घटना के पीछे उसी का हाथ है। शर्मा के बयान पर कांग्रेस ने सवाल किया कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होते हुए भी ऐसा कैसे हुआ। सरकार इसका जवाब दे।

खरगोन सांप्रदायिक हिंसा में पीएफआई का कनेक्शन हो सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडियो शर्मा का कहना है पीएफआई इस तरह की हिंसा में फंडिग कर रहा है। मैं तो पहले भी कह रहा था और अभी भी कह रहा हूं कि पीएफआई ने पहले और अभी भी इस तरह की हिंसा में फंडिग की है। इस बड़े आरोप के बाद शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह नक्सलवाद और आतंकवाद का समर्थन करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र की भूमिका में दिग्विजय सिंह की कड़ी जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस ने सरकार से जवाब मांगा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा अगर पीएफआई ने फंडिंग की है तो ये सरकार की बड़ी नाकामी है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र और मध्य प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है। भाजपा सरकार के रहते पीएफआई ने कैसे फंडिंग कर दी। मध्यप्रदेश का इंटेलिजेंस आखिर कहां है। क्या कर रहा है। पीएफआई आतंकवादी यहां आकर रह रहे हैं। खरगोन में हिंसा हो रही है। इंटेलिजेंस फेल है। शर्मा ने पूछा- किस कानून में लिखा है कि जांच किए बिना मकान तोड़ दो। प्रधानमंत्री आवास योजना के भी मकान तोड़ दिए। गड़बड़ी शासन और प्रशासन स्तर पर हुई।

खरगोन में कफ्र्यू में छूट

मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान पथराव और सांप्रदायिक हिंसा के बाद से कफ्र्यू लगा हुआ था। गुरूवार सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे तक सिर्फ महिलाओं के लिए कफ्र्यू में ढील दी गई। महिलाओं को कफ्र्यू में घर से बाहर निकल कर जरूरत का सामान लाने की अनुमति दी गई।

 कलेक्टर पी अनुग्रहा ने आदेश जारी किए थे। खरगोन हिंसा के बाद करीब 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शांति भंग करने वाले लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया। इस पूरे मामले को लेकर जांच जारी है। शहर काजी ने आगामी त्योहारों को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.