पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन पूर्ण होने पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जताया आभार

Updated on 21-07-2022 10:36 AM

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 पूर्ण होने पर आभार व्यक्त किया है। श्री सिंह ने इतने कम समय में दोनों निर्वाचन पूरा करने में सभी मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया के सहयोग पर आभार जताया है।

श्री सिंह ने कहा है कि देश में पहली बार किसी राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन एक साथ कराए गए हैं। साथ ही बरसात का मौसम होने से कठिनाइयाँ भी ज्यादा थीं। उन्होंने कहा कि इन सब परिस्थितियों के बावजूद सभी के सहयोग से निर्वाचन कराया जाना संभव हुआ है।

गौरतलब है कि 27 मई को त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन और एक जून को नगरीय निकाय निर्वाचन की घोषणा की गयी थी। पंचायत निर्वाचन में जिला पंचायत सदस्य के 875, जनपद पंचायत सदस्य के 6 हजार 771, सरपंच के 22 हजार 924 और पंच के 3 लाख 63 हजार 355 पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गयी।

इसी तरह नगरीय निकाय निर्वाचन में महापौर के 16 और पार्षदों के 6 हजार 507 पद के लिए निर्वाचन कराया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.