राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह द्वारा सड़क दुर्घटना में दो पीठासीन अधिकारियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त

Updated on 11-07-2022 07:48 PM

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण में शहडोल जिले में 2 पीठासीन अधिकारियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

 शहडोल जिले की  जनपद पंचायत गोहपारू एवं बुढार  में पंचायत चुनाव  कराने  एवं मतदान सामग्री जमा कराने के बाद स्वयं के वाहन से घर जाते वक्त जयसिंहनगर के  पास पेड़ से टकराने पर  दो पीठासीन अधिकारियों की मृत्यु दुर्घटना स्थल पर हो गई। साथ ही दो मतदान अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ उनका ईलाज चल रहा है। दुर्घटना में श्रीकांत बहेलिया मतदान केन्द्र 108 केषवाही  जनपद बुढार और श्री लक्ष्मीकांत पटेल पीठासीन अधिकारी मतदान केन्द्र  102 धनौरा जनपद बुढार की मृत्यु हुई है।

    राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दोनों मृतक के परिजन को 8-8 लाख रुपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.