राज्य सरकार 26 हजार कृषक मित्र करेगी तैनात

Updated on 16-05-2022 06:08 PM

  भोपाल राज्य सरकार 26 हजार कृषक मित्रों को तैनात करेगी। ये किसान मित्र प्रदेश के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे। इनको राज्य सरकार की ओर से एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। अतिरिक्त आमदनी के लिए राजस्व विभाग की योजनाओं से भी इन्हें जोड़ा जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार करके कृषि विभाग ने मुख्य सचिव कार्यालय को अंतिम रूप देने के लिए भेज दिया है। कृषक मित्र सरकार को योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की स्थिति की समय-समय पर जानकारी भी देंगे।

केंद्र सरकार की कृषि विस्तार योजना के तहत प्रत्येक दो गांवों पर एक कृषक मित्र की नियुक्ति करने का प्रविधान है। शिवराज सरकार ने पिछले कार्यकाल में कृषक मित्र नियुक्त किए थे। कमल नाथ सरकार आने के बाद नियम में परिवर्तन करके इनके कार्य क्षेत्र में विस्तार किया जा रहा था लेकिन सत्ता परिवर्तन हो गया। इसके बाद से नियुक्ति नहीं हो पाई। अक्टूर 2021 में सरकार ने कृषक मित्र नियुक्त करने का फैसला किया। साथ ही इन्हें राजस्व सहित अन्य विभाग के कार्यों की निगरानी का जिम्मा सौंपने के लिए कृषि विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया।

 कृषक मित्र किसानों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ उनका लाभ दिलाना भी सुनिश्चित करवाएंगे। इसके साथ ही किसानों को जो समस्याएं आती हैं, उसके बारे में तथ्य जुटाकर सरकार को बताएंगे। एक प्रकार से कृषक मित्र सरकार और किसानों के बीच कड़ी का काम करेंगे।अपर मुख्य सचिव कृषि अजीत केसरी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही कृषक मित्र नियुक्त किए जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.