विकास कार्यों के साथ लोगों को आत्म-निर्भर भी बना रही है राज्य सरकार: राज्य मंत्री कुशवाह

Updated on 23-11-2022 05:14 PM

उप मंडी बेहट ग्वालियर में मूलभूत सुविधाओं, अमृत सरोवर का भूमि-पूजन और खाद गोदाम का किया लोकार्पण

भोपाल

राज्य सरकार उत्कृष्ट अधो-संरचना के निर्माण के साथ किसानों की समृद्धि और हर युवा को आत्म-निर्भर बनाने के लिये कटिबद्ध है। इसी सोच के साथ सरकार विकास कार्यों के साथ- किसानों एवं युवाओं को उद्यमी बनाने के लिये आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह मंगलवार को संगीत सम्राट तानसेन की जन्म-स्थली बेहट ग्वालियर में विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम सह जन समस्या निवारण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री कुशवाह ने बेहट की कृषि उपज मंडी को क्रियाशील करने के लिये एक करोड़ 57 लाख रूपए लागत के कार्यों और 26 लाख रूपए लागत के अमृत सरोवर तालाबों के भूमि-पूजन और 40 लाख रूपए की लागत के खाद विक्रय केन्द्र सह 500 मैट्रिक टन क्षमता के गोदाम का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बेहट की मंडी क्रियाशील हो जाने से इस क्षेत्र के गाँवों के किसानों को बड़ा फायदा होगा। क्षेत्रीय किसानों को अपनी उपज बेचने और खाद लेने के लिये ग्वालियर नहीं जाना पड़ेगा। कृषि उपज मंडी बेहट को संभाग की सबसे सुंदर और आदर्श मंडी के रूप में विकसित किया जायेगा। इसके लिए शासन से और धन राशि मंजूर कराई जायेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव ने कहा कि मुरार ग्रामीण क्षेत्र में राज्य मंत्री कुशवाह ने विकास कार्यों की बड़ी-बड़ी सौगातें दिलाई हैं, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

राज्य मंत्री कुशवाह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों की दीदियों को 42 लाख रूपए की कैश क्रेडिट लिमिट सहित लाड़ली लक्ष्मी योजना, कर्मकार कल्याण मंडल, खाद्य सुरक्षा और अन्य विभागीय योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए।

राज्य मंत्री कुशवाह ने जन समस्या निवारण शिविर में मौजूद रह कर आम जनता की समस्याओं का मौके पर निदान कराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.