शहडोल में 25 फरवरी को राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह

Updated on 22-02-2022 05:34 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 25 फरवरी को शहडोल में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस समारोह में ऋण वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 5 लाख से अधिक हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना आदि में राशि का वितरण करेंगे। शहडोल जिले के 10 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की सभी तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह, सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं उद्यम पी. नरहरि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। आज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कमिश्नर एवं कलेक्टर शहडोल से भी 25 फरवरी को आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं की जा रही तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

- सभी जिलों में होंगे कार्यक्रम

शहडोल के साथ ही 25 फरवरी को सभी जिलों में रोजगार दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण भी सभी जिलों में करने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान झाबुआ, सीधी और भिण्ड जिले के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। साथ ही स्व-सहायता समूहों द्वारा "एक जिला-एक उत्पाद" योजना में निर्मित हल्दी उत्पाद का अवलोकन कर हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।

- शहडोल में होंगे अनेक लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान शहडोल में नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण भी करेंगे। इनमें विभिन्न कन्या शिक्षा परिसर भी शामिल हैं। शहडोल में बिरसा मुण्डा शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्रतीकात्मक लोकार्पण एवं अन्य लोकार्पण कार्यक्रमों में विद्यार्थियों सहित आमजन की भागीदारी भी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.