अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म-स्थली की माटी को माथे पर लगाकर आरंभ होगी राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत : मख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-07-2022 07:06 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्म-निर्भर भारत और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण और सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक क्षेत्रों में बदलाव के लिए युवा अपने आपको कैसे समर्पित कर सकते हैं, इस पर विचार-विमर्श के उद्देश्य से 23 और 24 जुलाई को भोपाल में राज्य स्तरीय यूथ पंचायत आयोजित की गई है। अमर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर होने वाली यह पंचायत प्रदेश की उन्नति का नया मार्ग प्रशस्त करेगी। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के योगदान का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भोपाल से आजाद जन्म-स्थली भावरा तक बाइक रैली आरंभ की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्मार्ट सिटी उद्यान भोपाल से भावरा के लिए बाइक रैली को फ्लेगऑफ से पहले संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाइक राइडर्स पर पुष्प वर्षा कर उन्हें भावरा (अलीराजपुर) के लिए रवाना किया। बाइक रैली में 20 राइडर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यूथ पंचायत में स्वर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, इस संबंध में चिंतन-मंथन होगा। इससे जो विचार निकलेंगे उनका उपयोग आत्म-निर्भर भारत और आत्म- निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, आजादी के अमृतकाल को देश निर्माण के स्वर्णिम अवसर में बदलना चाहते हैं। उनकी मंशा के अनुरूप ही यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म भावरा (अलीराजपुर) में हुआ। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। भोपाल से बाइक रैली विभिन्न जिलों के कई गाँवों से होते हुए भावरा (अलीराजपुर) पहुँचेगी। यह रैली अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म-भूमि की मिट्टी लेकर भोपाल लौटेगी। उनकी जन्म-भूमि की माटी माथे पर लगाकर यूथ महापंचायत आरंभ होगी और माटी का कलश शौर्य स्मारक में रखा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.