प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया राज्य का सम्मान : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 11-03-2022 05:14 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खेलों को प्रतिष्ठित करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं सहित ओलिंपिक में भी प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आत्म-निर्भर भारत और आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प में कैनोइंग, स्टैंड अप पेड्लिंग आदि में लगने वाली बोट का निर्माण भी शीघ्र ही देश में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान, स्व. संजीव कुमार सिंह की स्मृति में भोपाल के छोटे तालाब पर 32वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट, 15वीं पेरा केनो, प्रथम स्टेंडअप पैडलिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2021-22 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुलिस बैंड द्वारा बजाई गई सुमधुर धुन और आतिशबाजी के बीच गुब्बारे छोड़कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड पवन जैन, पूर्व पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, श्रीमती ज्योति सिंह, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के खिलाड़ी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के सम्मुख रो मार्च तथा प्रतियोगिता में शामिल होने वाली विभिन्न बोट की प्रस्तुति हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान को आयोजन की केप और स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री नमिता चंदेल ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। मार्च 13 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 27 राज्य के 750 खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं। कुल 285 पदक के लिए प्रतिस्पर्धाएँ होंगी। इन प्रतिस्पर्धा के माध्यम से राष्ट्रीय दल के चयन की प्रक्रिया होगी, जो बीजिंग एशियन गेम में भाग लेगा। कयाकिंग कैनोइंग ओलिंपिक खेल है और देश में इस खेल में भोपाल का महत्वपूर्ण स्थान है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आईपीएस स्वर्गीय संजीव कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह अपने कार्यों से सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं और जीवन में खेल भावना का होना भी आवश्यक है।

खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों का विस्तार और खेल प्रतिभाओं के प्रदर्शन एवं क्षमता में निरंतर उन्नयन हो रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में खेल सामग्रियों के निर्माण के क्षेत्र में भी कार्य किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक होमगार्ड पवन जैन ने भी संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.