राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने दिया इस्तीफा

Updated on 24-06-2022 11:15 PM

मध्यप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को इंदौर में एक प्रेस वार्ता कर उन्होंने इसकी घोषणा की है। इस दौरान राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सवा दो साल से पद हैं, लेकिन अधिकार छीन लिए गए हैं। आफिस में ताले लगा दिए गए हैं, उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों की भी अवहेलना की गई है। शोभा ओझा ने कहा कि महिला आयोग के अधिकारी सहयोग नहीं करते हैं। जिसकी वहज से महिला आयोग में 17 हज़ार से ज्यादा केस पेंडिंग हैं। उन्होंने मीडिया को इस्तीफा की कॉपी जारी की है जिसे उन्होंने सीएम शिवराज सिंह को पत्र के रूप में भेजा है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान को संबोधित पत्र में ओझा ने कहा है कि वे यह स्पष्ट कर देना चाहती हैं कि राज्य महिला आयोग की संवैधानिक रूप से गठित कार्यकारिणी को भंग करने का प्रयास कर, उसे न्यायालयीन प्रक्रियाओं में उलझा कर, भाजपा की सरकार ने हजारों महिलाओं को न्याय से वंचित करने का अन्यायपूर्ण व अक्षम्य कार्य किया है। राजनीतिक स्वार्थों की खातिर महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों की बलि चढ़ाने का जो पाप आपकी सरकार ने किया है, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि अधिनियम-1995 की धारा-3 के तहत मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग जो महिलाओं के शुभचिंतक, परामर्शदाता, मित्र, शिक्षक तथा श्रोता के रूप में कार्य करने के लिए एक संवैधानिक निकाय के रूप में गठित किया गया था, उसे अधिकार विहीन, शक्तिहीन और पंगु बनाने की आपकी सरकार की कोशिशें बेटी बचाओ और नारी सुरक्षा जैसे आपके ही नारों के खोखलेपन और वास्तविक मंशा को उजागर कर रहे हैं।

शोभा ओझा ने कहा कि इन परिस्थितियों में मैं महिला आयोग के एक ऐसे अशक्त मुखिया की भूमिका में हूं, जिसके सारे अधिकार छीन लिए गए हैं। मैं चाह कर भी महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए कुछ नहीं कर पा रही हूँ। लिहाजा मैं आयोग के अध्यक्ष पद की संवैधानिक बाध्यताओं को त्याग कर उन्मुक्त और खुले मन से पीडि़त, शोषित और दमित महिलाओं की व्यथा और वेदना को स्वर देने के अपने संघर्ष को अन्य मंचों से जारी रखने का संकल्प और पवित्र उद्देश्य लिए अपने पद से इस्तीफा देना चाहती हूं। कृपया इस पत्र को ही मेरा इस्तीफा समझें। हालांकि, ओझा ने इस्तीफे का जो समय चुना है उसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस में स्टार प्रचारकों की कमी है लिहाजा, कांग्रेस भी चाहती थी ओझा जल्द मैदानी स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी संभाले।

गौरतलब है कि कमलनाथ सरकार गिरने के पहले मार्च 2020 में मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने शोभा ओझा समते दूसरे कई नेताओं आयोग में नियुक्तियां की थी। लेकिन सरकार के तख्तापलट होने के बाद जब भाजपा सरकार बनीं तब इनकी नियुक्तियों को अवैध बताया गया था। उसके बाद शोभा ओझा समेत दूसरे कई नेता हाईकोर्ट गए थे जहां कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं की आपत्ति पर अपनी सहमति जताते हुए सरकार को आदेश दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.