अक्षय तृतीया गुफा मंदिर में स्थापित होगी परशुराम जी की प्रतिमा

Updated on 02-05-2022 05:33 PM

भोपाल राजधानी के गुफा मंदिर में अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर उनकी 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसकी लागत करीब 45 लाख रुपये आई है। प्रतिमा का वजन चार टन है। भगवान श्री परशुराम प्रतिमा प्रतिष्ठा समारोह समिति ने हिन्दी भवन में बैठक की। इसमें समिति के पदाधिकारी पूर्व महापौर आलोक शर्मा, गिरीश शर्मा, रामबाबू शर्मा ने मीडिया को कार्यक्रम के बताया कि भगवान परशुराम जी की प्राण प्राण-प्रतिष्ठा करके उनका जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेशदास, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित शहर भर से ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाजों के लोग बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होंगे। भगवान परशुराम जी अष्ट धातु की प्रतिमा को मूर्तिकार प्रभात राय ने बनाया है। वर्ष 2020 फरवरी में प्रतिमा को ग्वालियर से भोपाल लाया गया था। कोरोना संक्रमण के कारण धार्मिक, सामाजिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगे होने से दो साल तक प्रतिमा का आनावरण नहीं हुआ था।

 प्रतिदिन पूजन के लिए सोमवार को भगवान परशुराम की पीतल की सवा दो फीट ऊंची प्रतिमा को भी विराजित की जाएगी। मप्र की यह अष्ट धातु की सबसे ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा होगी। तीन मई मंगलवार को सुबह आठ बजे से शोभायात्रा सहित धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। 5100 महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगी। अनावरण कार्यक्रम में चार हजार महिलाएं कलश यात्रा लेकर गुफा मंदिर अलग-अगल स्थानों से पहुंचेंगी।

1000 ब्राह्मण समाज के युवा शामिल होंगे। 1100 वैदिक ब्राह्मण स्तुति वाचन करेंगे। 500 युवाओं की टोली अखाड़ों के साथ नृत्य करते हुए शोभा यात्रा में शामिल रहेंगे। ब्राह्मण समाज के 20 अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोग शामिल होंगे। धार्मिक आयोजन के साथ ही रात आठ बजे गुफा मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी रखा गया है। पहले प्रतिमा पर मेटल रंग था। जिसे बदल कर फ्रांस से मंगाए गए सोने के रंग का किया गया है। इससे प्रतिमा की भव्यता देखते ही बन रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.