कहानियां इतिहास और संस्कृति से परिचय का सशक्त माध्यम हैं : कृति गुप्ता

Updated on 09-05-2022 06:29 PM

भाजपा वार्ड 32 में पाक्षिक कथा शिविर का शुभारंभ
भोपाल  आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वार्ड 32 में पाक्षिक कथा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी भोपाल की जिला मंत्री कृति गुप्ता ने कहा कि कहानियां इतिहास और संस्कृति से परिचय का सशक्त माध्यम है। कहानियों के माध्यम से एकाग्रता और स्मरण शक्ति  का विकास होता है। कहानी कहने, सुनने और पढ़ने से बच्चों में अभिव्यक्ति के गुण तथा विचारशीलता विकसित होती है। इस अभिनव आयोजन के लिए उन्होंने कथा शिविर की संयोजक कविता अनुरागी को साधुवाद भी दिया। 
आयोजन में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगकर्मी मांगीलाल शर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय और बच्चों को आदि शंकराचार्य की कहानी सुनाई।तत्पश्चात इसी कहानी के आधार पर प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रश्नों का सही जवाब देने वाले बच्चों एवं महिलाओं को पारितोषिक वितरण भी किया गया। 
इस अवसर पर वार्ड 32 के पूर्व पार्षद जगदीश यादव, भारतीय जनता पार्टी टीटी नगर मंडल के अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, महामंत्री द्वय आशा पारोचे, सोनू पालीवाल, वार्ड संयोजक दिलीप ओसवाल, वरिष्ठ नेता राजू अनेजा एवं अन्य अतिथि गण ने प्रश्न मंच के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस कथा शिविर की संयोजक कविता अनुरागी ने बताया की इस शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता जी की प्रेरणा से किया गया है। जिससे समाज मे भारतीय संस्कृति का प्रसार हो सके और आने वाली पीढ़ियां अपने देश के गौरवमयी इतिहास से परिचित हो सकें। यह शिविर हर माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को निरंतर आयोजित किया जाएगा। जिसमें किसी पौराणिक कथा, आध्यात्मिक कथा, वीर रणबांकुरों की कथाओं के साथ ही महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कथाओं का वाचन किया जाएगा एवं उन्हीं कथाओं पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन भी होगा।
शास्त्री नगर के शास्त्री मूर्ति उद्यान में आयोजित इस कार्यक्रम में एस एस पांडेय, गोपाल शुक्ला, अर्चना वैद्य, विमलेश यादव, वीणा सिंधु, पूनम शर्मा, मोना द्विवेदी, अनिता सोनी, सीमा परिहार, मीना जाटव, सुमन गुप्ता, वंदना शर्मा, अंजलि बैरागी, अर्चना श्रीवास्तव, इंदिरा शर्मा, सुरेखा पाराशर, पूजा पांडेय, अलका सोनी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और किशोर बच्चे उपस्तिथ थे। कार्यक्रम उपरांत कथा प्रसादी एवं स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.