खरगोन हादसे में झुलसी मासूम शिवानी की कहानी:ठीक होकर घर लौटी तो मां को ढूंढ़ा

Updated on 29-11-2022 07:00 PM

खरगोन टैंकर हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत होने के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही दो मासूम बच्चियों में से 12 वर्षीय शिवानी 37 दिनों बाद स्वस्थ होकर घर लौट गई। उसके जेहन में टैंकर ब्लास्ट का वह सारा दृश्य कौंध रहा है जिसके परिवार वाले उसके दिमाग से निकालना चाहते हैं। हादसे में वह अकेली ऐसी शख्स है जो जीवित घर लौटी है जबकि एक अन्य बच्ची लक्ष्मी अभी भी अस्पताल में एडमिट है।

दुखद पहलू यह कि उसकी मां सुरमा की इस हादसे में 15 दिन पहले ही मौत हुई है। यह बात नन्हीं शिवानी को नहीं बताई गई थी क्योंकि वह एमवायएच में पीडियाट्रिक आईसीयू में एडमिट थी। घर पहुंचने के बाद उसने मां के बारे में कई बार पूछा और जब उसे बताया गया कि उसकी मां अब दुनिया में नहीं है तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। मासूम शिवानी ने परिवार से कहा कि मैं जहां एडमिट थी इसलिए बच गई। अगर मेरी मां को भी मेरे साथ में एडमिट करते तो वह बच जाती।

37 दिन पहले हुआ था हादसा, अब तक 16 की मौत

आज से 37 दिन पहले यानी 24 अक्टूबर की अलसुबह खरगोन में हुए इस भयावह हादसे में शिवानी की रिश्तेदार रानी की मौके पर ही मौत हो गई थी। 17 घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में एडमिट किया गया था। इनमें से 15 की मौत हो चुकी है। कुल मिलाकर इस हादसे में अब तक 16 की मौत हो चुकी है।

घायलों में दो मासूम बच्चियां शिवानी पिता प्रकाश व लक्ष्मी पिता गोरेलाल (13) को अलग यूनिट में एडमिट किया गया था। दोनों 41% व 43% झुलस गई थी और काफी गंभीर थी। उधर, बर्न यूनिट में एक-एक कर 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि सबसे आखिरी में बादल पिता भावसिंह (16) की मौत हो गई थी। इस तरह ये दोनों बच्चियां ही जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही थी। इस बीच शिवानी की मां सुरमा और लक्ष्मी की मां कमला की भी मौत हुई थी लेकिन दोनों बच्चियों को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी।

इलाजरत बच्चियों को कोई सहायता नहीं

उधर, डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को बचाने के लिए काफी प्रयास किए। नतीजतन शनिवार को शिवानी को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया। उसके परिवार में पिता प्रकाश, छोटी बहन सिमरन, अमृता व भाई आकाश हैं। हादसे में जिन 16 लोगों की मौत हुई है उनमें बाकी 15 लोग भी शिवानी के परिवार के रिश्तेदार हैं। उधर, लक्ष्मी की हालत ठीक है लेकिन उसे अभी ठीक होने में समय लगेगा। मप्र शासन द्वारा इस हादसे में जिन लोगों की मौत हो गई है उन्हें 4-4 लाख रु. की सहायता दी गई है जबकि इन दोनों बच्चियों के इलाज के मामले में अभी किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.