स्ट्रीट वेंडर और हाथ ठेला वालों को मिलेगी स्थाई जगह

Updated on 29-06-2022 05:39 PM

भोपाल, भोपाल नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल में आज मंगलवार को आधा दर्जन वार्डों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं वार्डों के पार्षद प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों से कहा है कि उन्होंने संकल्प लिया है कि महापौर बनने के बाद भोपाल में स्ट्रीट वेंडर और हाथ ठेला संचालकों को अपना काम-धंधा जमाने के लिए स्थाई जगह उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें होने वाली असुविधा एवं तकलीफों को दूर किया जाएगा।


श्रीमती पटेल ने कहा कि महापौर चुनाव मैं उन्हें भोपाल की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। चुनाव जीतने के बाद वे भोपाल की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में आज जलभराव खस्ताहाल सड़क, स्ट्रीट लाइट और पेयजल संकट की विकराल समस्या बनी हुई है। आज वार्ड क्रमांक 31 में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, पार्षद प्रत्याशी रजनी राज सिंह, पूर्व पार्षद अमित शर्मा समेत समर्थकों की भीड़ के साथ रोड शो किया। महापौर प्रत्याशी विभा पटेल वार्ड क्रमांक 33 में भी जनसंपर्क के लिए पहुंचीं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद प्रत्याशी अमित शर्मा के साथ जनसंपर्क कर कांग्रेस के समर्थन में वोट करने की अपील की।

 रहवासियों द्वारा दिए गए पार समर्थन एवं स्नेह के लिए उन्होंने लोगों का आभार माना। इसी तरह महापौर प्रत्याशी विभा पटेल में वार्ड 46 में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पार्षद प्रत्याशी योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे। महापौर प्रत्याशी ने इसी तरह वार्ड क्रमांक 47, 39 और 69 में भी पार्टी नेताओं के साथ जनसंपर्क किया। उनके जनसंपर्क में स्थानीय मतदाता पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.