लव जिहाद व धर्मान्तरण पर सख्त कानून बने-विमलेश बंसल दर्शनाचार्या

Updated on 24-11-2022 03:51 PM
  • लव जिहाद आज हिन्दू समाज के लिए बडी समस्या बन चुका है-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

  धार
 गाजियाबाद केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "श्रद्धा"विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह करोना काल में 469 वां वेबिनार था।मुख्य वक्ता दर्शनाचार्या विमलेश बंसल ने अपनी ओजस्वी वाणी में कहा कि क्रूर भेड़िए को जल्दी से जल्दी फांसी हो और धर्मांतरण और लव जिहाद को रोकने के लिए देशव्यापी कठोर कानून बने। हिन्दू समाज सचेत रहकर अपनी बहिन बेटियों को संस्कारों की ओर प्रेरित करें जिससे कोई और जिहादी भेड़िया 35 टुकड़े करने का दुस्साहस न कर सके,जहां दंड कठोर,वहीं सुख शांति चहुं ओर। उन्होंने बहिन बेटियों से प्यार के नकली जाल से सावधान रहने की अपील की।

मुख्य अतिथि शारदा कत्याल व अध्यक्ष आचार्य मोहन शास्त्री (कुरुक्षेत्र) ने कहा कि एक शास्त्रोक्त वचन है श्रद्धावान लभते ज्ञानम् अर्थात श्रद्धा से युक्त मनुष्य ही ज्ञान प्राप्त कर सकता है,श्रद्धा वह रास्ता है जिस पर चलकर सत्य तक पहुंचा जा सकता है,यदि सत्य पर पहुंच जाएं तो उस पर टिके रहना अति महत्वपूर्ण है।न जाने कितनी परिस्थितियों को पार करना पड़ता है और अब ऐसी विपरीत परिस्थितियों को पार कैसे करें ये वातावरण की संवाहक ऋतुएं हमें सिखाती है,वेद वाक्य कहता है जिवेम् शरदः शतम् अर्थात सौ वर्ष तक जिएं।पर जिएं कैसें,तो   इसमें कहा शरद पार करके। क्योंकि इस ऋतु में वातावरण संघर्ष से परिपूर्ण हो जाता है,जो इसको पार कर गया तो मानों उसका स्वागत बसंत करता है।

तो बन्धुओं श्रद्धावान मनुष्य के जीवन में संघर्ष ज़रूर आते हैं,पर जो इनको विजय कर गया तो स्वयं परमात्मा उसका पालक व रक्षक बन जाता है और उसका जीवन आनंद से सराबोर हो जाता है।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि श्रद्धा की हत्या के समान इसी तरह की घटनाओं को रोकने हेतु केंद्र सरकार संपूर्ण देश में शीघ्र ‘लव जिहाद विरोधी कानून’ बनाए!भारत में लव जिहाद की घटनाएं प्रतिदिन बढ रही हैं।हाल ही में लिव इन में रहनेवाली मुंबई की श्रद्धा नामक युवती की जिहादी आफताब ने क्रूरता से हत्या कर उसके शव के 35 टुकडे किए।आफताब की अन्य भी हिन्दू प्रेमिकाए है,यह भी सामने आया है।इससे पहले भी हरियाणा और पश्चिम बंगाल में प्यार का प्रस्ताव ठुकराने पर हिन्दू लड़कियों पर आक्रमण करनेवाली घटनाएं सामने आयी हैं।लव जिहाद में कहीं हिन्दू युवतियों का धर्मांतरण किया जाता है,कहीं उन पर अत्याचार किए जाते है,तो कहीं हिन्दू युवतियों की हत्या भी की जा चुकी है।लव जिहाद आज हिन्दू समाज के लिए बडी समस्या बन चुका है तथा इसके विरोध में अब संगठित होना समय की आवश्यकता है।

केंद्रीय आर्य युवक परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय मंत्री प्रवीण आर्य ने कहा कि संस्कार वान बेटियाँ ही राष्ट्र का सुरक्षित भविष्य है अतः अपनी बेटियों को संस्कार वान बनायें।

भजनोपदेशक नरेन्द्र आर्य सुमन, राज कुमार भण्डारी,कमला हंस, जनक अरोड़ा,रजनी चुघ,रचना वर्मा,सुषमा बजाज,सरला बजाज, विजय लक्ष्मी,राजश्री, आदि द्वारा बहुत ही सुन्दर एवं मधुर गीत की प्रस्तुति देकर सभी को  भावविभोर कर दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.