प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड की जोरदार दस्तक

Updated on 20-10-2022 05:16 PM

भोपाल
 मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड की दस्तक होगी, लेकिन इसके पहले बंगाल की खाड़ी में 20 अक्टूबर को कम दवाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो 21 अक्टूबर से आगे बढ़ेगा । यदि यह उत्तर की ओर बढ़ता है तो मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,  वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में चक्रवर्ती गहरा बना हुआ है, जो अगले 24 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होगा। इसके बाद यह अति कम दबाव क्षेत्र और फिर चक्रवात तूफान में भी तब्दील हो सकता है।वही वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में मौजूद है, जिसके असर से हवाओं का रुख बदलने की संभावना है।अभी 2 से 3 दिन तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और फिर से ठंड का तेज असर देखने को मिलेगा।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार,  वर्तमान में मध्य प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण जबलपुर एवं शहडोल एवं इंदौर संभागों के जिलों में कहीं–कहीं वर्षा हो रही है। अक्टूबर अंतिम और नवंबर पहले सप्ताह तापमान 20-30 डिग्री के बीच रहेगा। बंगाल की खाड़ी में नया कम दवाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो 20 अक्टूबर को मजबूत होकर आगे बढ़ेगा,इससे नमी आएगी और हलके बादल छा सकते हैं, कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, नया वेदर सिस्टम दक्षिण आंध्रप्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु, केरल के तट के साथ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में बन रहा है, जिसके प्रभाव मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा और सिवनी के साथ ही छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है। वही 23 और 24 अक्टूबर के बाद शहडोल संभाग के साथ बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी और बुरहानपुर में ठंड का असर देखने को मिल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.