चार मंजिला इमारत की छत से गिरा छात्र मौत: मोबाइल पर बात करने के दौरान बिगड़ा बैलेंस

Updated on 27-08-2022 07:08 PM
इंदौर के भंवरकुआं इलाके में बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह मोबाइल पर बात कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरा। साथी उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 18 वर्षीय छात्र इंदौर में नेवी की तैयारी करने महेश्वर से आया था।इंदौर के भंवरकुआं इलाके में बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह मोबाइल पर बात कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे आ गिरा। साथी उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 18 वर्षीय छात्र इंदौर में नेवी की तैयारी करने महेश्वर से आया था।
नेवी की तैयारी कर रहा था युवराज
युवराज मूल रूप से महेश्वर का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके परिवार में एक छोटी बहन भी है। पिता योगेश किसान हैं, साथ ही समाज के अध्यक्ष भी हैं। कुछ माह पहले ही युवराज इंदौर आया था। यहां एक निजी एकेडमी में पढ़ाई करते हुए वह नेवी की एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा था।
नौका विहार में जीता था गोल्ड मेडल
पिछले साल महेश्वर में ही नर्मदा नदी में अंतरराज्यीय नौका विहार प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें युवराज ने गोल्ड मेडल जीता था। वह स्पोर्ट्स में काफी एक्टिव था। परिवार के लोगों के मुताबिक वह पढ़ाई में भी काफी होशियार था। वो देशसेवा करना चाहता था। अंतिम संस्कार के लिये परिवार के लोग उसके शव को महेश्वर ले गए हैं।
पिता का था सपना बेटा सेना में जाए
रिश्तेदार विजेन्द्र मौर्य ने बताया कि युवराज के पिता योगेश खुद सेना में जाना चाहते थे। लेकिन पढ़ाई के दौरान ही उनके पिता का देहांत हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई। ऐसे में वे अपना सपना पूरा नहीं कर सके। जब युवराज का जन्म हुआ तो उन्होंने फैसला लिया कि वह बेटे को सेना में भेजेंगे। इसके लिए उन्होंने युवराज को इंदौर में निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने भेजा था।
गुरुवार रात जब बेटे की मौत की सूचना उन तक पहुंची तो वह कुछ देर खुद को संभाल नही पाए। शुक्रवार को बेटे के शव को देखने के बाद उन्होंने पत्नी को संभालते हुए कहा कि उनका सपना अधूरा रह गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.