विशेष पिछड़ी जनजातियों के शैक्षणिक स्तर का अध्ययन कराए : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 21-07-2022 12:23 AM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के शैक्षणिक स्तर का अध्ययन कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लक्षित समूह में जो शिक्षा से वंचित और विकास के लाभ से दूर है, उनको विकास की मुख्य-धारा में शामिल करने के प्रयासों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल राजभवन में जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ले रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास मेप बनाया जाए। इसमें प्रदेश के 89 विकासखंड में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विवरण संधारित किया जाए। बुनियादी अधो-संरचना निर्मित करने की आवश्यकताओं को चिन्हित किया जाए। प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना का विकास मेप के द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सकेगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं और लाभों की जानकारी देने के लिए कहा। बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों का डेटाबेस तैयार करने की जरूरत बताई। राज्यपाल ने कहा कि सफल विद्यार्थियों के अनुभवों को साझा करने की व्यवस्था की जानी चाहिए। उनके साथ चर्चा द्वारा भावी पीढ़ी को प्रेरित करने और उनके अनुभवों के अनुसार योजनाओं में प्रक्रियात्मक व्यवस्थाओं,परिवर्धन और क्रियान्वयन कार्य को अधिक बेहतर किया जा सकेगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने जनजातीय आबादी के अनुपात में बजट राशि की उपलब्धता की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बजट निर्माण प्रक्रिया वर्ष के प्रारंभ में शुरू होती है। इसलिए जरूरी है कि विभाग नवीन योजनाओं, कार्यक्रमों और उनके लिए वित्तीय आवश्यकताओं के संबंध में दिसम्बर माह के अंत तक राशि की माँग शासन के समक्ष प्रस्तुत कर दें।

जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य श्रीमती डॉ. पल्लवी जैन गोविल, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सचिव श्री बी.एस. जामोद सहित सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.