बारिश के पहले शिफ्ट हो सुल्तानिया अस्पताल: मंत्री श्री सारंग

Updated on 30-04-2022 05:38 PM

भोपाल चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निर्देश दिये है कि सुल्तानिया अस्पताल को हमीदिया अस्पताल के नये भवन में प्राथमिकता से शिफ्ट करें। उन्होंने इसके लिये 300 बिस्तर आवश्यक रूप से निर्धारित करने को कहा। मंत्री श्री सारंग शुक्रवार को मंत्रालय में सुल्तानिया अस्पताल की शिफ्टिंग के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे थे।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नये भवन में महिला अस्पताल सबसे पहले शिप्ट करें। बारिश के पहले एक माह में हर हाल में 300 बेड का यह अस्पताल शिफ्ट करने का कार्य पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि प्लानिंग इस तरह की जाये कि वार्ड के साथ .टी. भी हो।

मंत्री श्री सारंग ने आवश्यक उपकरण क्रय करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि आवश्यक मेन पावर का आकलन भी पूर्व से ही कर लिया जाये। उन्होंने बिल्डिंग मैंनटेस के लिये सिविल विंग बनाने, लाउंड्री और मरीजों के खाने की व्यवस्था के लिये आउट सोर्स करने और आवश्यक उपकरण एवं मशीनों की लिस्ट फाइनल करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि विभागवार शिफ्टिंग का प्रारूप तैयार कर विशेषज्ञों की उपस्थिति में उपकरणों की शिफ्टिंग कराये।

बताया गया कि हमीदिया के नये भवन के लिये फर्नीचर का आर्डर दिया गया है। डेढ़ माह में फर्नीचर उपलब्ध हो जायेगा। अस्पताल बिल्डिंग में 21 .टी. होगी, जिसमें से 3 एमरजेन्सी निर्धारित है। बैठक में अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, आयुक्त निशांत बरबड़े, संभागायुक्त श्री गुलशन बामरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.