प्रदेश में गर्मी की दस्तक

Updated on 16-03-2022 05:55 PM

भोपाल। मौसम विभाग ने प्रदेश के 6 जिलों में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि यह अलर्ट आज के लिए है। कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। हवाओं के पश्चिम की तरफ चलने की वजह से मौसम गर्म हुआ है। रात से फिर हवाओं की दिशाएं उत्तर-उत्तरपूर्वी होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। होली तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। दिन का पारा 35 से 37 डिग्री तक रह सकता है।

मध्यप्रदेश में गर्मी बढऩा शुरू हो गई है। इंदौर में रात सबसे गर्म रही। भोपाल में पारा सामान्य से ऊपर रहा। बीती रात प्रदेश के सभी इलाकों में पारा 14 डिग्री के ऊपर चढ़ गया। इंदौर में रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पर पहुंच गया। भोपाल में भी यह 18 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

इन क्षेत्रों में हीट वेव अलर्ट जारी

प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी का कारण मौसम विभाग हवाओं का पश्चिमी होना बता रहा है। पश्चिमी हवाओं के चलते ग्वालियर, सागर, गुना, राजगढ़, दमोह और छतरपुर में लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम शुष्क रहेगा और रात में हल्की गर्मी हो सकती है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी बहुत ज्यादा गर्मी होने की संभावना नहीं है। मंगलवार को दिन का पारा कुछ क्षेत्रों में 40 डिग्री तक जा सकता है। हवाओं की दिशाएं बदलने से रात के तापमान में गिरावट होने के आसार भी जताए जा रहे हैं। हालांकि होली तक प्रदेश में मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा।

सीजन में पहली बार पारा 14 पार

प्रदेश में पहली बार रात का पारा 14 पार पहुंच गया है। पचमढ़ी में यह सबसे कम 14 से कम 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शेष सभी इलाकों में 14 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, गुना, भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, रीवा, सागर, सतना, और टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री से 5 डिग्री तक ऊपर चढ़ गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.