सुरखी का श्मशान घाट उपेक्षा का शिकार

Updated on 05-09-2022 05:18 PM
सुरखी विधानसभा में विकास के दावों और वादों का बखान तो हर जगह और हर मंच से सुनने में आता है लेकिन जमीनी हकीकत तो जमीन पर उतरकर ही देखी जा सकती है। अब सुरखी नगर परिषद् के शमशान घाट को ही देख लीजिए जहां किसी के अंतिम संस्कार में पहुंचने वाले लोगो को खडेÞ होने के लिए भी स्वच्छ जगह ढूंड़ते नजर आते हैं क्योंकि इस शमशान घाट को लोग शौच मैदान के रुप में उपयोग करते हैं जिसके कारण जगह-जगह गंदगी पड़ी रहती है। दूसरा कारण यहां फैली घनी लंबी गाजर घास जो शौच करने वालों के लिए दीवार रुपी आड़ हैं।

नगरवासियों ने सुरखी नगर परिषद् में अनेकों बार इसकी शिकायत भी की और यह बात मीडिया की सुर्खियां भी बनी लेकिन लगता है कि नगर परिषद ने जिद पाल रखी है कि अगर कोई किसी प्रकार की शिकायत करेगा तो उस पर अमल नहीं किया जायेगा। शमशान घाट में बाउंड्रीवाल शमशान घाट की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी। लेकिन यही बाउंड्रीवाल शौच करने वालों के लिए आड़ बन गई और शमशान घाट के लिए मुसीबत क्योंकि यहां लगे दोनों गेट हमेशा खुले रहते हैं। गर्मियों के दिनों में तो परेशानी और बड़ जाती है जब लोग कड़ी धूप में खुले में खडेÞ रहते हैं और बरसात में अगर दो से अधिक मौतें हो जायें तो तीसरे शव को अंतिम संस्कार करने के लिए जगह ही नहीं बचती क्योंकि यहां केवल दो लोगों के अंतिम संस्कार करने के लिए ही टीन शेड है जिसमें भी चिंता को साधने के लिए ऐंगिल भी नहीं लगे हैं।

सुरखी विधानसभा के सुरखी नगरवासियों ने को बडी उम्मीद थी कि क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह राजपूत मंत्री बन गये है तो बहुत विकास होगा लेकिन यहां तो मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नसीब होती दिखाई नहीं दे रही न हैं लगता है जिम्मेदारों को या तो जिम्मेदारी का अहसास नहीं है या फिर कोई जिद पाल रखी है कि जो भी करेंगें अपनी मर्जी से करेंगे। अगर किसी ने कोई शिकायत या सुझाव दिया तो वह काम तो नहीं होगा क्योंकि ऐंसे अनेकों मामले देखे गये है जब लोगो ने जनहित के किसी अच्छे काम के लिए आवाज उठाई तो उस पर आंख मूंद ली गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.