ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कार्य जारी

Updated on 14-01-2022 09:33 PM

भोपाल प्रदेश में बीतेदिनों हुई ओलावृष्टि से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ हैजिसका आकलन करने के लिए सर्वे का कार्य जारी है। सर्वे का कार्य अगले सप्ताह तक यह पूरा होने की उम्मीद है राजस्व विभाग को सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधान अनुसार प्रभावित किसानों के खातों में सहायता राशि जमा कराई जाएगी। आपदा राहत कोष से तात्कालिक सहायता राशि बांटी जाएगी।

 प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों का संयुक्त दल बनाकर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे में पारदर्शिता के लिए पंचनामा बनाकर किसान को देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

 इसका आकलन करने के बाद राजस्व परिपत्र पुस्तक के प्रविधान के अनुसार किसानों को सहायता राशि सीधे बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्य जिलों से सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होने के तत्काल बाद प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। सरकार संकट की इस घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है और बजट की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। मुख्य अतिथि राज्यपाल मंगुभाई पटेल नए मतदाताओं को मतदाता परिचय पत्र वितरित करेंगे। साथ ही कालेज स्तर पर आयोजित हुई मतदान की अनिवार्यता विषय पर निबंध प्रतियोगितता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की अध्यक्षता में कल हुई बैठक में तय किया गया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। राज्यपाल कार्यक्रम में मतदाता दिवस की शपथ दिलाएंगे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के संदेश का वाचन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.