टीबी रोगियों को पोषण आहार उपलब्ध कराएगा सुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान

Updated on 14-10-2022 12:46 AM

भोपाल: प्रधानमंत्री श्री मोदी के 2025 तक राष्ट्र को टीबी (क्षय) मुक्त कराने के संकल्प के समर्थन में सुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान सामने आया है. संस्थान ने खरगोन-बड़वानी जिले के समस्त क्षय रोगियों को अपनाने की पहल करते हुए समाज के साथ उनके पोषण आहार वितरण कार्य करने का संकल्प लिया है।

इस कार्य की शुरुआत पर सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा "मैंने माननीय प्रधानमंत्रीजी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 'टीबी मुक्त भारत अभियानका लक्ष्य लेकर नि-क्षय मित्र बनकर कार्य करने का संकल्प लिया है।

सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल खरगोन-बड़वानी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के बड़वानी जिले के 1141 एवं खरगोन जिले के 1617 यानि कुल 2758 टीबी मरीजों के नि-क्षय मित्र बने है। नि-क्षय मित्र बनकर व्यक्ति या संस्था टीबी मरीजों को या तो राशि दे सकते है या उन्हे सामान दे सकते है।

श्री पटेल ने संस्थान के बारे में बताया कि सुशीलादेवी उमरावसिंह पटेल सेवा संस्थान का गठन मेरी माताजी - श्रीमती सुशीला देवी उमरावसिंह पटेल की स्मृति में समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य करने के उद्देश्य के साथ किया गया है। उन्होंने आजीवन समाज की चिंता की और वे आज हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी हुई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.