बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम, 27 अगस्त से भोपाल-नर्मदापुरम में तेज बारिश

Updated on 24-08-2022 07:24 PM

मध्यप्रदेश में अगले दो दिन सिर्फ बौंछारे गिरेंगी। तेज या भारी बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 26 अगस्त से नया सिस्टम बनेगा और पांच दिन तक फिर से प्रदेश तरबतर होगा। भोपाल-नर्मदापुरम में भी तेज बारिश होने के आसार हैं, बाकी जिलों में रिमझिम का दौर चलेगा। हालांकि यह सिस्टम 20 से 22 अगस्त तक बने सिस्टम की तरह नहीं होगा।

वरिष्ठ वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया, बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम बन रहा है। 26 अगस्त से पूर्वी मध्यप्रदेश के हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 27 से 31 अगस्त के बीच भोपाल-नर्मदापुरम में भी तेज बारिश होने की संभावना है। इंदौर-उज्जैन संभाग में रिमझिम बारिश होगी।

तीन दिन आफत वाली बारिश हुई
मानसून का स्ट्रांग सिस्टम बनने के बाद शनिवार रात से प्रदेशभर में बारिश का दौर शुरू हो गया था। खासकर भोपाल में बादल टूटकर बरसे। भोपाल के अलावा नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर में भी भारी बारिश हुई। भोपाल में दो दिन में 14 इंच से अधिक पानी गिर गया। इस कारण बारिश ने आफत खड़ी कर दी। दो दिन तक कई इलाकों में बिजली गुल रही तो पानी की सप्लाई व्यवस्था भी प्रभावित रही। हालातों को देखते हुए स्कूलों की छुट्‌टी घोषित कर दी गई।नदियां उफान पर, डैम ओवरफ्लो हुए

प्रदेश में तीन दिन तक हुई भारी बारिश के बाद नदियां उफान पर आ गई। नर्मदा, शिप्रा, बेतवा, शिवना, कालीसिंध, पार्वती आदि नदियां उफान पर रही। भोपाल में कलियासोत नदी ने हालात बेकाबू कर दिए। राजधानी की इंडस एम्पायर कॉलोनी में नदी का पानी घुसने के बाद 18 से ज्यादा परिवारों का रेस्क्यू करना पड़ा। आसपास के इलाकों में भी बोट चलाने की नौबत बन गई। वहीं, दामखेड़ा और सर्मधा टोला गांव टापू बन गए। इसके अलावा कलियासोत, कोलार, केरवा और भदभदा डैम भी ओवरफ्लो हो गए। इसके अलावा नर्मदा नदी पर बने डैम भी ओवरफ्लो हो चुके हैं। बरगी, तवा, इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर डैम के गेट भी खुल गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.